MP NEWS : एमपी कैडर के 12 IPS अफसरों को DIG बनने में आ रही अड़चन, PHQ सुलझाने में लगा
मध्य प्रदेश के 12 आईपीएस अफसरों को 1 जनवरी को डीआ ईजी बनाए जाने की अड़चन को दूर करने में इन दिनों पुलिस मुख्यालय के आला अफसर जुटे में हुए हैं। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय भेजा गया प्रस्ताव कुछ टिप्पणियों के साथ वा
मध्य प्रदेश के 12 आईपीएस अफसरों को 1 जनवरी को डीआ ईजी बनाए जाने की अड़चन को दूर करने में इन दिनों पुलिस मुख्यालय के आला अफसर जुटे में हुए हैं। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय भेजा गया प्रस्ताव कुछ टिप्पणियों के साथ वापस मुख्यालय आ गया है। बताया जा रहा है कि इस प्रस्ताव में सुधार करने की कवायद तेजी से चल रही है।

12 अफरों का फंसा पेंच
इस बैच में कुल 12 अफसर है। जिनमें से चार अफसर सीधी भर्ती के आईपीएस है, जबकि 22 अफसर राज्य पुलिस सेवा के आईपीएस हुए है। सीधी भर्ती के चार अवसर और राज्य पुलिस सेवा के शुरू के 10 अफसर डीआईजी बन सकते हैं, लेकिन पद रिक्त नहीं होने के चलते बाकी के 1 दर्जन अफसरों का डीआईजी बनने में पेंच फंसा हुआ है।
प्रस्ताव भेजा लेकिन आया वापस
बताया जा रहा है कि पुलिस मुख्यालय चाहता है कि इस बैच के सभी अफसर डीआईजी बन जाए। इसके चलते यहां से इस संबंध में प्रस्ताव बनाकर भेजा गया। ये प्रस्ताव गृह विभाग से होता हुआ केंद्रीय गृह मंत्रालय गया, लेकिन यहां से प्रस्ताव में कुछ खामियां निकालकर उसे वापस कर दिया गया। यह प्रस्ताव वापस पुलिस मुख्यालय आ चुका है अब यहां के अफसर खामियां दूर कर वापस से 26 अफसरों को डीआईजी बनाए जाने का प्रस्ताव फिर से भेजने की कवायद में जुटे हैं।
14 अफसरों का डीआईजी बनना तय
प्रदेश में वर्ष 2009 बैच के आईपीएस अफसरों को 1 जनवरी को पदोन्नति मिलना है। यस्टरडे आई जी बनेंगे लेकिन इस देश के सभी अफसरों के डीआईजी बनने में पेंच फंसा हुआ है। प्रदेश में डीआईजी की वर्तमान स्थिति में 12 पद खाली है,जबकि 31 दिसंबर को दो और पद खाली हो जाएंगे। इस तरह प्रदेश में 1 जनवरी को वर्ष 2009 बैच के 14 अफसरों का डीआईजी बनना एकदम तय माना जा रहा है।
यह है वर्ष 2009 बैच के अफसर
एसपी सागर तरुण नायक, एसपी रीवा नवनीत भसीन, कमांडेड 6 वाहिनी रुडोल्फो अल्वारेस, एसएसपी रेडियो अमित सिंह, डायरेक्टर एफएसएल शशिकांत शुक्ला, एआईजी प्रशांत संतोष सिंह गौर, एसपीसीडी मुकेश कुमार श्रीवास्तव, डीआईजी प्रबंध सुनील कुमार पांडे, कमांडेंट फर्स्ट बटालियन ओम प्रकाश त्रिपाठी, एसपी विदिशा मोनिका शुक्ला, एआईजी एसटीएफ मनोज कुमार सिंह, एसपी कटनी सुनील कुमार जैन, एसपी राजगढ़ अवधेश गोस्वामी डीएसपी इंदौर महेश चंद जैन, कमांडेंट 32वी वाहिवानी सविता सुहाने, कमांडेड 29 वी वाहिनी मनोज कुमार श्रीवास्तव, एसपी दमोह डीआर तेनिवार, कमांडेड 8वीं वाहिनी अनीता मालवीय, कमांडेंट 9 वी वाहिनी साकेत प्रकाश पांडे, एसपी ग्वालियर अमित सांघी, एसपी निवाड़ी टीके विद्यार्थी, एसपी उज्जैन सत्येंद्र कुमार शुक्ला, एसपी सिंगरौली वीरेंद्र कुमार सिंह, एसपी टीकमगढ़ प्रशांत खरे, कमांडेड 7वीं वाहिनी अतुल सिंह, एसपी हरदा मनीष कुमार अग्रवाल इस बैच के अफसर है।












Click it and Unblock the Notifications