कमलनाथ सरकार के मंत्री ने एयर स्ट्राइक की टाइमिंग पर खड़े किए सवाल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने दिया जवाब

Bhopal News, भोपाल। 14 फरवरी को जम्‍मू-कश्‍मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ कॉन्‍वॉय पर हुए आतंकी हमले का बदला इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) ने पाकिस्‍तान से 12 दिनों बाद (26 फरवरी) ले लिया। इंडियन एयरफोर्स द्वारा की गई एयर स्ट्राइक के बाद पूरे देश में खुशी की लहर है। वहीं, मध्य प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता और प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री गोविंद सिंह ने एयर स्ट्राइक की टाइमिंग पर सवाल खड़े किये हैं। जिसके बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने पलटवार करते हुए उन्हें जवाब दिया है।

टाइमिंग पर खड़े किए सवाल

टाइमिंग पर खड़े किए सवाल

कांग्रेस मंत्री गोविंद सिंह ने एयर स्ट्राइक के लिए सेना को धन्यवाद तो दिया, लेकिन उन्होंने सेना के इस पलटवार की टाइमिंग पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि यह हमला भारतीय सेना को पहले ही कर देना चाहिए था। अगर 5 साल पहले ही ऐसी कार्रवाई कर दी जाती तो देश के जो जवान शहीद हुए हैं, वे शहीद नहीं होते। गोविंद सिंह के इस बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया।

भाजपा नेता दिया जवाब

भाजपा नेता दिया जवाब

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि उन्हें इस तरह का बयान देने वाले नेताओं की बुद्धि पर अफसोस होता है। राकेश सिंह ने कहा कि आतंकवाद के लिए किसी समय सीमा का निर्धारण नहीं होता है। उन्होंने कांग्रेस के मंत्रियों को चैलेंज देते हुए कहा है कि क्या उनमें इतनी हिम्मत है कि आतंकियों से पूछ सकें कि उनकी हमले की टाइमिंग क्या होगी।

12 दिन बाद लिया बदला

12 दिन बाद लिया बदला

जम्‍मू कश्‍मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ कॉन्‍वॉय पर हुए आतंकी हमले का बदला इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) ने पाकिस्‍तान से 12 दिनों बाद ले लिया। आईएएफ के मिराज 2000 फाइटर जेट्स मंगलवार तड़के 3:30 बजे एलओसी पार करके पीओके में दाखिल हुए और उन्‍होंने यहां पर जैश-ए-मोहम्‍मद के आतंकी ठिकानों को पूरी तरह से तबाह कर दिया। करीब 12 मिराज पीओके में दाखिल हुए और उन्‍होंने 1000 किलो बम आतंकी कैंप्‍स में गिराए।

200 से 300 आतंकी भी ढेर

200 से 300 आतंकी भी ढेर

आईएएफ के हमले में पीओके में स्थित न सिर्फ जैश बल्कि लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिद्दीन के टेरर कैंप्‍स भी इन हमलों में नष्‍ट हुए हैं। बताया जा रहा है कि हमले में 200 से 300 आतंकियों को ढेर किया गया है। हमलों में जैश का कंट्रोल रूम भी पूरी तरह से तबाह हो गया है। पाक सेना की मीडिया विंग आईएसपीआर के डीजी मेजर जनरल आसिफ गफूर की ओर से कुछ तस्‍वीरें जारी कर दी गई हैं। इन तस्‍वीरों के बाद इस बात की पुष्टि कहीं न कहीं खुद पा‍किस्‍तान ने कर दी है कि उसके यहां पर इंडियन एयरफोर्स ने एयर स्‍ट्राइक की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+