मंत्री ने गंजे के सिर पर पानी डालकर बताया क्यों जरूरी हैं पेड़
भोपाल। मध्य प्रदेश के पर्यावरण मंत्री अंतर सिंह आर्य ने पेड़-पौधों के महत्व के समझाने के लिए गंजे सिर का उदाहरण लोगों को दिया। इसके जरिए उन्होंने लोगों को अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया।

मध्य प्रदेश के पर्यावरण मंत्री ने दिया खास उदाहरण
मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार में पर्यावरण मंत्री अंतर सिंह आर्य के बारे माना जाता है कि वह किसी भी मुद्दे पर लोगों को समझाने के लिए खास उदाहरण देते हैं।
उनका मानना है कि अपनी बात रखने के लिए बहुत बड़े भाषण से अच्छा है कि उदाहरण के जरिए लोगों को समझाया जाए। इससे लोगों को उनकी बात आसानी से समझ आ जाती है।
इसका ताजा उदाहरण तब देखने को मिला जब वह अपने विधानसभा क्षेत्र के एक गांव सेंधवा पहुंचे। ये गांव पहाड़ी इलाके में पड़ता है। हालांकि अपने मंत्री अंतर सिंह आर्य को सुनने के लिए यहां काफी संख्या लोग एकत्र हुए थे।
वृक्षारोपण के लिए लोगों को समझाया
पर्यावरण मंत्री अंतर सिंह आर्य ने यहां लोगों को संबोधित करने के दौरान पेड़-पौधों की उपयोगिता बताने की कोशिश लोगों को की। उन्होंने भीड़ से दो लोगों को चुन लिया। इनमें से एक सिर पर बाल थे दूसरे का सिर गंजा था।
अंतर सिंह आर्य ने उन दोनों लोगों के सिर पर पहले पानी डाला फिर उसे तौलिये से पोंछ दिया। इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद लोगों से पूछा कि आप लोगों को किसके सिर पर पानी नजर आ रहा है। लोगों ने उस शख्स की ओर इशारा कर दिया जिसके सिर पर बाल था।
बस फिर क्या था मंत्री जी ने अपने उदाहरण के जरिए लोगों को समझाया कि अगर आप पेड़ पौधे लगाते हैं तो इससे पानी की बचत होगी।
ग्रामीणों के सामने दिया गंजे सिर का उदाहरण
अंतर सिंह आर्य ने कहा कि आपका गांव पहाड़ी इलाके में पड़ता है ऐसे में आपको ज्यादा पेड़ लड़ाने चाहिए। जिससे पानी एकत्र किया जा सके।
ये कोई पहली बार नहीं जो मध्य प्रदेश के मंत्री अंतर सिंह आर्य ने ऐसे उदाहरण दिए हैं। खुद उनके बाल भी कम हैं। इसलिए कई बार वह अपना उदाहरण भी लोगों के सामने दे चुके हैं। उनका मानना है कि लोग उनके प्रयासों को समझते हैं, उनकी तारीफ करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications