MP Latest News : सीएम शिवराज की मेहनत लाई रंग, 45 दिन में 'CM जनसेवा अभियान' से जोड़े गए 81 लाख नए हितग्राही
MP में CM शिवराज ने मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान की शुरुआत की। जिसमें केंद्र और राज्य की योजनाओं के 81 लाख नए हितग्राही सामने आए। बीजेपी अब इन नए हितग्राहियों को भी साधने का काम करेगी। अब अगले महीने से 10 पात्र हितग्राहियो
2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनता के बीच केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे है। इसके लिए शिवराज ने मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान की शुरुआत की। जिसमें केंद्र और राज्य की योजना के 81 लाख नए हितग्राही सामने आए। बीजेपी अब इन नए हितग्राहियों को भी साधने का काम करेगी। अब अगले महीने से 10 पात्र हितग्राहियों को सरकार लाभ मिलाने का काम करने जा रही है।

45 दिन में 81 लाख नए पात्र हितग्राही
मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में 45 दिन में केंद्र व राज्य सरकार की अलग-अलग 38 योजनाओं में 81 लाख से अधिक ऐसे लोग चयनित हुए जो पात्रता के बाद भी योजनाओं का लाभ पाने से वंचित थे। इसके बाद यह सवाल उठ रहा है कि क्या विभागों में इसके लिए पहले सभी पात्रों को लाभ देने का काम नहीं हुआ, जिसके बाद इतनी संख्या में आंकड़े बढ़ गए। सरकार के पास इस अवधि में 92 लाख से अधिक आवेदन पहुंचे, जिसमें 7 लाख से अधिक आवेदन खारिज किए गए हैं, जबकि 3.39 लाख से अधिक आवेदन अभी निराकरण के लिए पेंडिंग है इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों में 28489 शिविर लगाए गए हैं।
सबसे अधिक आवेदन आयुष्मान कार्ड के लिए
इस अभियान का सबसे अधिक फायदा उन गरीबों को मिलेगा, जो स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते अस्पतालों के भारी-भरकम बिल से परेशान होते थे। इसके लिए केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना में 44.58 लाख हेतु लड़ाई के आवेदन आए थे। जिसमें 42.23 लाख के आसमान कार्ड बन गए। जबकि 1.32 लाख के आवेदन अभी पेंडिंग है और 1.02 लाख के आवेदन खारिज कर दिए गए। इसी तरह प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में 2.3 लाख आवेदन आए, जिसमें 2.09 लाख आवेदनों को मंजूर कर बीमा किया गया है।
वाहवाही बटोरने पहले आंकड़े बढ़ाए, अब सुधार रहे गलती
सीएम जन सेवा अभियान में कई जिलों में आवेदनों की संख्या बढ़ाने के लिए अधिकारियों ने जमकर खेल खेला। बताया जा रहा है कि यह सब कलेक्टरों की मिलीभगत से हुआ इस तरह के मामले छिंदवाड़ा और छतरपुर जिले में सामने आए यहां के कलेक्टर कौन है एमएसएमई के लाभार्थियों की संख्या अधिक बताने के लिए पहले आवेदन संख्या हजारों में बता दी और बाद में एकदम से कटौती करते हुए इस आंकड़े को सौ के भीतर सीमित कर दिया। छिंदवाड़ा जिले में एमएसएमई विभाग की योजना के अंतर्गत लाभ दिलाने के लिए चयनित किए गए आवेदनों की संख्या पूर्व में 11000 से अधिक बताई गई इसके बाद में पिछले दिनों से से घटाकर 50 के करीब कर दिया गया इसी तरह छतरपुर जिले में इस विभाग के अंतर्गत 25 आवेदन आए थे लेकिन समग्र आईडी में दर्ज नामों के आधार पर यह संख्या 400 से अधिक दिखाई गई और अब हितग्राही नहीं मिल पाने पर इसमें कटौती किए जाने की तैयारी है। ऐसे ही मामले कई अन्य योजनाओं के हितग्राहियों को लेकर भी है। जिसमें वाह भाई के लिए अधिकारियों ने आंकड़ों को में हेरफेर किया है।












Click it and Unblock the Notifications