MP Education News: पेपर में हुई गड़बड़ी तो कर्मचारी चयन मंडल लगाएगा एग्जाम एजेंसी पर पेनल्टी
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की समूह-1 उप समूह-1 के अंतर्गत जिला बारिश उद्यान विकास अधिकारी प्रबंधकब (गुणवत्ता नियंत्रक)( कार्यपालिक) की परीक्षा में काफी गड़बड़ी सामने आई है। इस दौरान उम्मीदवारों ने परीक्षा केंद्रों पर ज
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की समूह-1 उप समूह-1 के अंतर्गत जिला वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी प्रबंधकब (गुणवत्ता नियंत्रक)( कार्यपालिक) की परीक्षा में काफी गड़बड़ी सामने आई है। इस दौरान उम्मीदवारों ने परीक्षा केंद्रों पर जमकर हंगामा किया। जिसके बाद चयन मंडल ने निर्णय लिया है कि अब परीक्षा कराने वाले एजेंसी पर पेनल्टी लगाएगा। नाराज परीक्षार्थियों ने परीक्षा केंद्र पर ही परीक्षा चयन मंडल मुर्दाबाद और शिवराज सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए।
Recommended Video

परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों ने जमकर किया हंगामा
कृषि विभाग की गुणवत्ता नियंत्रक के पदों पर हुई भर्ती परीक्षा में 50 अंकों का पेपर सीधे गड़बड़ हुआ है। इससे परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों ने जमकर हंगामा भी किया। इसमें सेम इंजरिंग कॉलेज और लक्ष्मीपति इंजरिंग कॉलेज में सबसे ज्यादा परेशानी सामने आई है। अब चयन मंडल परीक्षा कराने वाले एग्जाम एजेंसी पर पेनाल्टी लगाने की कार्रवाई करेगा। इसकी जांच पड़ताल कल की जाएगी इसके बाद एग्जाम एजेंसी पर सवालों की संख्या और विद्यार्थियों की संख्या के हिसाब से तय शुल्क से 10 गुना पेनाल्टी का राशि निर्धारित की जाएगी। चयन मंडल के अधिकारी परीक्षा में हुई गड़बड़ी के संबंध में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। इसके पहले भी परीक्षाओं में गड़बड़ी सामने आई है,लेकिन एग्जाम एजेंसी पर कोई पेनाल्टी की कार्रवाई नहीं की गई। उनकी फाइल है अभी भी चयन मंडल में दबी हुई है।

अधिकारियों को दिए गए निर्देश
आज से समूह तीन उपयंत्री, मानचित्रकार, समयपाल एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा शुरू की गई है। परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हो, इसके लिए अधिकारियों द्वारा विशेष दिशा निर्देश जारी किए गए।

इस तरह हुई थी गड़बड़ी
कल मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन आयोग द्वारा कराए गए ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी एवं गुणवत्ता नियंत्रक की परीक्षा गड़बड़ी का शिकार हो गई थी। बताया जा रहा है कि 03 घंटे के पेपर को पूरा होने के 20 मिनट पहले यानी 11 बजकर 40 मिनट पर ही सर्वर डाउन हो जाता है। फिर लम्बे समय के इंतजार के बाद 01 बजकर 05 मिनट पर यानी 1 घंटा 25 मिनट इंतजार कर पुनः पेपर चालू होता है पेपर को गौर से देखा तो नये टाइमर के साथ नया पेपर देखने को मिलता है। उसके बाद सभी कृषि छात्रोंं ने हंगामा शुरू किया तो अधिकारी कहने लगे पेपर ऊपर से ही आया है। आप फिर से 03 घंटा के समय के साथ दूसरा पेपर दीजिये और लेब का दरवाजा बंद कर दिया और फिर छात्रों को नए सिरे से पेपर देने के लिए दवाब बनाया गया, जिसके विरोध में सभी छात्रों ने इस परीक्षा का बहिष्कार कर दिया है।

बताया गया था ठीक होना
बता दे कि मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल का तीसरा नाम है। इसके पहले भी नाम बदले जा चुके हैं सबसे पहले इसका नाम मध्य प्रदेश वेबसाइट परीक्षा मंडल व्यापम था। इसके बाद प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड पीईबी रखा गया। नाम बदलने के पीछे व्यापम की घोटाले की वाली छवि को ठीक करना होना बताया गया था। अब इसका नाम मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल रखा गया है। फिर भी गड़बड़ियां कम होने का नाम नहीं ले रही है।
ये भी पढ़ें : व्यापम घोटाला : पुलिस आरक्षक भर्ती 2013 मामले में 4 आरोपियों को मिली 7 साल की सजा












Click it and Unblock the Notifications