मप्र हनीट्रैप का आरोपी जीतू सोनी गुजरात से गिरफ्तार, 3 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया

भोपाल। मध्य प्रदेश हनीट्रैप केस के आरोपी जीतू सोनी को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया गया है। चार दिन पहले ही जीतू के भाई महेंद्र सोनी को पुलिस ने गुजरात के अमरेली से गिरफ्तार किया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, जीतू सोनी पर 1.6 लाख रुपए का इनाम है। उसपर जमीनों को हथियाने, ब्लैकमेलिंग, बलात्कार, जबरन वसूली और धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। जीतू सोनी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे कोर्ट ने 3 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

mp honey trap case accused jitu soni arrested from gujarat

कौन है जीतू सोनी?

इंदौर से प्रकाशित होने वाले लोकस्वामी अखबार के मालिक जीतू सोनी पर होटल 'माय होम' में बिना मंजूरी के डांस बार चलाने का आरोप है। इंदौर पुलिस ने मुताबिक, होटल में कई युवतियों को बंधक बनाकर काम कराया जा रहा है। दिसंबर महीने में पुलिस और प्रशासन की ज्वाइंट टीम ने गीता भवन चौराहे के पास स्थित इस होटल में छापा मार छोटे-छोटे कमरों में 67 लड़कियां बरामद की थीं। बंधक बनाई गई इन लड़कियों का बाउंसर और अन्य व्यक्तियों के जरिए यौन शोषण किया जाता था।

नेताओं और अधिकारियों को हनीट्रैप में फंसाता था जीतू

आरोप है कि जीतू सोनी अपने होटल में नेताओं और अधिकारियों को बुलाकर उन्हें हनी ट्रैप में फंसाता था और उनके पैसा वसूलता था। सरकार ने माफिया अभियान के तहत जीतू का ऑफिस और बंगले तुड़वा दिए थे। हनीट्रैप मामले का खुलासा होने के बाद जीतू पर पुलिस ने 40 से ज्यादा केस दर्ज किए। वहीं, कई केसों में उसके साथ परिवार के सदस्यों को भी आरोपी बनाया है। बताया जाता है कि 4 दिन पहले छापे की सूचना मिलते ही जीतू सोनी राजकोट स्थित एक फार्म हाउस से फरार हो गया था। इसके बाद दोबारा लोकेशन निकाली गई और छह टीमों ने अलग-अलग जगहों पर छापे मारे। इस बार भागने का मौका नहीं दिया और जीतू को गुजरात और मप्र के बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+