मध्य प्रदेश : कोरोना वायरस के चलते जेल से रिहा होंगे 5 हजार कैदी, 3 हजार को मिलेगी अग्रिम जमानत
भोपाल। दुनियाभर में इस वक्त कोरोना वायरस का खौफ है। भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा एक हजार पार चला गया है। दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों की जेलों में बंद कैदियों को कोरोना का खौफ सता रहा है। इस बीच मध्य प्रदेश की सरकार ने पांच हजार बंदियों को जेलों से रिहा करने और तीन हजार विचाराधीन बंदियों को अग्रिम जमानत दिए जाने का फैसला लिया है।
Recommended Video

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक मध्य प्रदेश सरकार ने कहा है कि आगामी दो दिन में पांच हजार कैदियों को 60 दिन के आपात पैरोल पर जेल से रिहा किया जाएगा। इनके अलावा विचाराधीन तीन हजार कैदियों को 45 दिन की अंतरिम जमानत दी जाएगी। बता दें कि मध्य प्रदेश में भी कोरोना वायरस कहर बरपा रहा है। इंदौर में स्थिति ज्यादा खराब है। पूरे प्रदेश में अब तक 47 लोगों में कोरोना वायरस पॉजिटिव की पुष्टि हो चुकी है। दो मरीजों की मौत भी हो गई।
We are releasing about 5,000 convicts on Emergency parole of 60 days. Another 3,000 undertrials to be released on Interim Bail of 45 days, in the next 2 days: Government of Madhya Pradesh pic.twitter.com/PUKiX93uJU
— ANI (@ANI) March 30, 2020
इधर, राजस्थान में भी कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद कैदी रिहाई की मांग कर चुके हैं। 24 मार्च की सुबह से जोधपुर जेल के बंदी भूख हड़ताल पर हैं। जोधपुर जेल में 1375 बंदी हैं। इनमें रेप केस में सजा भुगत रहे आसाराम भी शामिल है। जोधपुर जेल प्रशासन ने पूरे मामले की रिपोर्ट राज्य सरकार को भेज रखी है। सरकार को रिहाई पर फैसला लेना है।












Click it and Unblock the Notifications