Jeetu Patwari बोले- MP सरकार ने BJP ऑफिस में 400 रु की एक कप चाय पिलाई, गृहमंत्री मिश्रा ने बताया झूठ
प्रदेश के संसदीय कार्य एवं गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी पर पलटवार किया है। मिश्रा ने उन पर विधानसभा में गलत जानकारी देने का आरोप लगाया है।

मध्य प्रदेश में पूर्व मंत्री और विधायक जीतू पटवारी ने प्रदेश की शिवराज सरकार पर विज्ञापन और इवेंट में ₹62 अरब खर्च करने का आरोप लगाते हुए कहा था कि सरकार ने भाजपा कार्यालय में ₹400 प्रति कब की दर से चाय पिलाई है। पटवारी ने विधानसभा में उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर आरोप लगाया था कि सरकार जनता के पैसों की फिजूलखर्ची कर रही है। इस सरकार की स्थिति कर्ज लेकर घी पीने जैसी हो गई है। इस पर गृह एवं संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने अविश्वास प्रस्ताव के दौरान भाजपा को बदनाम करने का षड्यंत्र किया और इसके लिए सदन का दुरुपयोग किया है। जानिए पटवारी ने क्या आरोप लगाया और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जीतू को क्या जबाव दिया...

बीजेपी कार्यालय में भोजन भुगतान पार्टी ने किया
संसदीय कार्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने अविश्वास प्रस्ताव के दौरान बीजेपी को बदनाम करने का षड्यंत्र किया हुआ था। इसके लिए उन्होंने सदन का दुरुपयोग किया भाजपा कार्यालय में हुए भोजन के खर्च की एक-एक पाई का पार्टी ने खुद भुगतान किया है उन्होंने सदन में झूठ बोला। इसके लिए भाजपा विधायक विधानसभा अध्यक्ष और प्रश्न एवं संदर्भ समिति को शिकायत कर इसके लिए जीतू पटवारी पर कार्यवाही की मांग करेंगे उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार ने जरूर 131 करोड़ रुपये का घोटाला किया है। इसका हम जल्द खुलासा करेंगे।
Recommended Video

कमलनाथ सरकार के कार्यकाल में हुआ 125 करोड़ रुपए का घोटाला
विधानसभा परिसर में मीडिया से चर्चा करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जीतू पटवारी ने सदन में परिपत्र अ लहराया। परिशिष्ट बा के अंदर उसका पूरा भुगतान भाजपा द्वारा लिखा हुआ है यह तब लिखा गया जब जीतू पटवारी मंत्री थे उनकी सरकार थी उस समय का यह सवाल है तब कि यह प्रश्नोत्तरी हैं। उन्होंने अपनी सरकार से भाजपा को बदनाम करने के लिए यह उत्तर उस समय दिलवाया क्योंकि उस समय 131 करोड रुपए का घोटाला कमलनाथ की सरकार के समय हुआ था उसे विषय अंतर करने के लिए यह सवाल था। मिश्रा ने कहा कि हमने तय किया है कि जीतू का झूठ बोलने पर सदन का उपयोग करने अपने आप को महिमामंडित करने भाजपा और सरकार को बदनाम करने के लिए अपने विधायकों से प्रश्न एवं संदर्भ समिति में विधानसभा अध्यक्ष को इसकी शिकायत दिलाएंगे और कार्रवाई की मांग करेंगे।

सरकार कांग्रेस या भाजपा की नहीं होती : जीतू पटवारी
वहीं इस मामले में विधायक जीतू पटवारी ने कहा कि इस सरकार ने ₹50 करोड़ के इवेंट करवा दिए, मैंने विधानसभा में जो बताया वे विधानसभा के एक प्रश्न का उत्तर है उसको भी यह मना कर जनता को गुमराह कर रहे हैं सरकार भले ही उस वक्त कांग्रेसियों लेकिन जवाब देने वाले अधिकारी तो वही थे उत्तर तो उन्होंने ही दिया है, यदि यह षड्यंत्र है तो जेल में भेजो। सरकार कांग्रेस या भाजपा के नहीं होती सरकार तो सरकार होती है।

चोरी की चोरी और सीनाजोरी : विधायक कुणाल चौधरी
बीजेपी कार्यकर्ताओं को सरकारी पैसे से खाना खिलाने के मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। विधायक कुणाल चौधरी ने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को जवाब देते हुए कहा कि चोरी की चोरी और सीनाजोरी। बतादे विधायक कुणाल चौधरी ने भी सदन में पूछा था कि मुख्यमंत्री निवास पर वर्ष 2014 से दिसंबर 2018 तक आयोजित पब्लिक प्रोग्राम पंचायत सम्मेलन मिलन समारोह सामाजिक आयोजन पर कुल कितना खर्च हुआ है और कितने लोगों की उपस्थिति रही। उनके सवाल के जवाब में बताया गया कि कुल 173 कार्यक्रम आयोजित किए गए जिस पर 9 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि खर्च हुई है। इसी के जवाब पर जीतू पटवारी ने आरोप लगाए कि शिवराज सरकार ने भाजपा कार्यालय में ₹400 प्रति कप की दर से चाय पिलाई है।

62 अरब रुपए खर्च
जीतू पटवारी ने मीडिया से चर्चा करते हुए सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि 85 हजार करोड़ पर का बजट आता है और 4 लाख करोड़ों रुपये का कर्ज है। जिसमें से 50 हजार करोड़ ब्याज के तौर पर देना पड़ता है। अब तक इस सरकार ने ₹12 अरब विज्ञापन दिए और इवेंटो पर 50 अरब रुपए खर्च किए हैं। कुल मिलाकर 62 अरब रुपए खर्च किए गए हैं। वहीं विधानसभा में सरकार की ओर से जो जवाब दिया गया है,उसमें कई स्थानों पर बीजेपी कार्यालय का उल्लेख है और इसी आधार पर जीतू पटवारी ने आरोप लगाया है।












Click it and Unblock the Notifications