MP सरकार कैश (नगदी) परिवहन के लिए बना रही गाइडलाइन, GPS के जरिए होगी वाहनों की निगरानी: Narottam Mishra

एमपी में बैंक और एटीएम में कैश परिवहन के लिए सरकार नई गाइडलाइन बना रही है। जय मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने चली कर जानकारी साझा की है।

MP government is making guidelines for cash transportation, vehicles will be monitored through GPS

Madhya Pradesh samachar: मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विधानसभा चुनाव से पहले कैश परिवहन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में निजी सुरक्षा एजेंसियों द्वारा नगद (रोकड़) के परिवहन के लिए सरकार गाइडलाइन बनाने जा रही है। कैश का परिवहन विशेष रूप से डिजाइन की गई वैन में किया जा सकेगा और परिवहन के दौरान जीपीएस (GPS) के माध्यम से निगरानी की जाएगी।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान बताया कि सरकार कैश परिवहन करने वालों की लूटपाट को रोकने के लिए नई गाइडलाइन जारी करने जा रही है। इसके लिए प्रस्ताव बनकर तैयार हो गया है। कैश वैन में प्रशिक्षित स्टाफ रखना सुनिश्चित करने के लिए ट्रेनिंग दिलाई जाएगी। वहान की जीपीएस से निगरानी की जाएगी। वाहन को निश्चित दिन पर ही कैश ले जाने की अनुमति होगी। जिससे लूटपाट जैसी घटनाओं को रोका जा सके।

दिग्विजय सिंह न किसी के भाई हैं,ना किसी की जान: मिश्रा

मंगलवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा उन्होंने दिग्विजय सिंह के पत्थरबाजी वाले बयान पर कहा कि दिग्विजय सिंह जी न किसी के भाई हैं,ना किसी की जान। दिग्विजय सिंह के बयान सिर्फ एक वर्ग विशेष को खुश करने के लिए होते हैं। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह एक ही वर्ग के लोगों को पत्थरबाज बता रहे हैं। दिग्विजय सिंह जी सीसीटीवी फुटेज आ गए हैं। पुलिस है, कानून है, संविधान है आप सब पर ही सवाल उठा दे रहे हो।

विपक्षी दल तुष्टीकरण की कर रहे राजनीति: गृहमंत्री

Recommended Video

      MP सरकार कैश (नगदी) परिवहन के लिए बना रही गाइडलाइन, GPS के जरिए होगी वाहनों की निगरानी

      गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले विपक्षी दल जो गठबंधन बनाने की कवायद कर रहे हैं वो केवल हवा-हवाई है। वैसे भी ममता दीदी ने पहले ही मान लिया है कि भाजपा हीरो है। वहीं प्रदेश में कांग्रेस को लेकर कहा कि कमलनाथ जी काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती है। प्रदेश की जनता कांग्रेस और कमलनाथ जी के ढोंग को अच्छी तरह जान और समझ चुकी है, इसलिए अब दोबारा भरोसा नहीं करेगी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+