Vidhan Sabha Chunav Result 2023: तीन राज्यों में BJP ने लगाई जीत की हैट्रिक, तेलंगाना में कांग्रेस भी जीती

vidhan sabha Election Result 2023: छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना के चुनाव परिणाम सामने आ गए हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, तीन राज्यों (मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़) में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने जीत हासिल की है। वहीं, तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी ने जीत दर्ज कराई है। हालांकि, कांग्रेस ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ को गंवा दिया।

फिलहाल मतगणना अभी भी जारी है। तो वहीं, तीन राज्यों में जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं तो वहीं शीर्ष नेताओं ने जीत का सेहरा पीएम मोदी के सिर बांधा है और कहा है कि 'अब घर-घर मोदी नहीं' बल्कि 'सबके मन में मोदी' हैं ।

Vidhan Sabha Chunav Result

रुझान शाम 6 बजे तक:

- शाम 6 बजे तक मध्य प्रदेश में भाजपा 69+ सीटों पर लीड कर रही है। वहीं, कांग्रेस पार्टी 31 सीटों पर आगे चल रही है।

- राजस्थान में भाजपा 16+ सीटों के साथ बढ़त बनाए हुए है। वहीं, कांग्रेस 13 सीटों पर आगे चल रही है और अन्य पार्टी भी 6 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

- छत्तीसगढ़ में बीजेपी 38+ सीटों पर लीड बनाए हुए है। वहीं, कांग्रेस 26+ सीटों पर आगे चल रही है।

- तेलंगान में 65 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने अपनी जीत दर्ज करा ली है। वहीं, बीआरएस ने 39 सीटों पर जीत दर्ज कराई है।

रुझान दोपहर 5 बजे तक:

- मध्य प्रदेश में भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया और 113 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, कांग्रेस 46 सीटों के साथ आगे चल रह है।

- राजस्थान में भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया है और 78 सीटों के साथ लीड बनाए हुए है। वहीं, कांग्रेस 60 पर आगे चल रही है। अन्य की बात करें तो 12 सीटों पर आगे चले रहे है।

- तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया है और 64 विधानसभा सीटों अपनी जीत दर्ज कराई है। वहीं, सत्ताधारी पार्टी बीआरएस अभी 14 सीटों पर आगे चल रही है।

- छत्तीसगढ़ में भाजपा ने सुबह से ही अपनी बढ़त बनाई है। बीजेपी 23 सीटों पर लीड कर रही है। वहीं, कांग्रेस 22 सीटों पर लीड कर रही है।

रुझान दोपहर 4 बजे तक:

- मध्य प्रदेश की 40 विधानसभा सीटों के नतीजे सामने आ चुके है और 131 सीटों पर भाजपा अभी बढ़त बनाए हुए है। वहीं, कांग्रेस 57 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य पार्टी 2 सीटों पर आगे चल रही है।

- राजस्थान की 42 सीटों पर चुनाव परिणाम सामने आ चुके है और 79 सीटों पर भाजपा लीड बनाए हुए है। वहीं, कांग्रेस 65 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य पार्टी 12 सीटों पर बढ़त बनाए हुए।

- तेलंगाना की 70 सीटों के परिणाम सामने आ चुके है। यहां कांग्रेस पार्टी 18+ सीटों के साथ बढ़त बनाए हुए है। वहीं, सत्ताधारी पार्टी बीआरएस 22 सीटों पर आग चल रही है। अन्य पार्टी 8 सीटों पर आगे चल रही है।

- छत्तीसगढ़ की 18 विधानसभा सीटों के चुनाव परिणाम अब सबके सामने आ चुके है। यहां बीजेपी 41+ सीटों के साथ बढ़त बनाए हुए है। वहीं, कांग्रेस 29 सीटों पर आगे रही है। अन्य पार्टी 2 सीटों पर आगे चल रही है।

रुझान दोपहर 3 बजे तक:

- 3 बजे तक के सामने आए रुझानों में भाजपा मध्य प्रदेश के अंदर बंपर जीत के साथ सरकार बना रही है। भाजपा 144+ सीटों पर लीड कर रही है। वहीं, कांग्रेस 62+ सीटों पर आगे चल रही है।

- राजस्थान में भाजपा 86+ सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस 65+ सीटों पर आगे चल रही है। वहीं अन्य पार्टी 13 सीटों पर आगे चल रही है।

- तेलंगाना में कांग्रेस 30+ सीटों पर अपनी बढ़त बनाए हुए है। वहीं, सत्ताधारी पार्टी बीआरएस 26 सीटों पर आगे चल रही है।

- छत्तीसगढ़ में भाजपा 49+ सीटों बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस 32+ सीटों पर आगे चल रही है।

रुझान दोपहर 2:30 बजे तक:

- राजस्थान में भाजपा बंपर सीटों के साथ सरकार बनाती दिख रही है। राजस्थान में भाजपा 106+ सीटों के साथ बढ़त बनाए हुए है। तो वहीं, कांग्रेस 72+ सीटों पर आगे चल रही है। अन्य पार्टी 15 सीटों पर आगे चल रही है।

- 2 बजे तक के आए रुझानों में मध्य प्रदेश में भाजपा ने बहुमत के साथ 161 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, कांग्रेस 64 सीटों पर आगे चल रही है और अन्य पार्टी 2 सीटों पर आगे चल रही है।

- छत्तीसगढ़ में भी 51 सीटों पर भाजपा बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस 35 सीटों पर आगे चल रही है और अन्य पार्टी 1 सीट पर आगे चल रही है।

- तेलंगाना में कांग्रेस ने बहुमत हासिल कर लिया है और 43 सीटों के साथ लीड बनाए हुए है। वहीं, बीआरएस 31 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी 7 सीटों पर औऱ अन्य पार्टी 4 सीटों पर आगे चल रही है।

रुझान दोपहर 01 बजे तक:

- राजस्थान और मध्य प्रदेश में भाजपा बंपर सीटों के साथ अपनी सरकार बनाती दिख रही है। राजस्थान में बीजेपी 107 सीटों लीड कर रही है। वहीं, कांग्रेस 74 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य पार्टी 16 सीटों पर आगे चल रही है।

- मध्य प्रदेश में भाजपा 162 सीटों के साथ अपनी बढ़त बनाए हुए। वहीं, कांग्रेस 66 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य पार्टी 2 सीटों पर आगे चल रही है।

- छत्तीसगढ़ में भाजपा बहुमत हासिल कर सरकार बनाते हुए नजर आ रही है। यहां बीजेपी 57 सीटों के साथ बढ़त बनाए हुए है। वहीं, कांग्रेस 31 सीटों के साथ आगे चल रही है। अन्य पार्टी भी 2 सीटों पर आगे चल रही है।

- अगर तेलंगाना की बात करें तो यहां पर कांग्रेस बहुमत बनाए हुए। कांग्रेस 60 सीटों पर लीड कर रही है। वहीं, सत्ताधारी पार्टी बीआरएस 39 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा 11 सीटों पर और अन्य पार्टी 3 सीटों पर आगे चल रही है।

रुझान 12 बजे तक:

- 12 बजे तक के रुझानों में भाजपा अब छत्तीसगढ़ में भी बहुमत के पार पहुंच गई है। यहां भाजपा 54 सीटों पर लीड़ कर रही है तो वहीं कांग्रेस 34 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य पार्टी भी 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

- मध्य प्रदेश और राजस्थान में कांग्रेस का हाल काफी खराब हो चला है और दोनों ही राज्यों में भाजपा बहुमत के पार पहुंच गई है। एमपी में भाजपा 160 सीटों पर लीड कर रही है। वहीं, कांग्रेस 67 सीटों पर आगे है। अन्य पार्टी भी 3 सीटों पर आगे है।

- राजस्थान में भाजपा 105 सीटों पर लीड बनाए हुए है। तो वहीं, कांग्रेस 76 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य पार्टी भी 17 सीटों पर आगे चल रही है।

- तेलंगाना राज्य में कांग्रेस बहुमत के पास है और 63 सीटों पर अपनी बढ़त बनाए हुए है। वहीं, सत्ताधारी पार्टी बीआरएस 41 सीटों पर आगे चल रही है। यहां बीजेपी 9 सीटों पर और अन्य पार्टी 4 सीटों पर आगे चल रही है।

रुझान 11:30 बजे तक:

- मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा की जीत का रास्ता अब साफ हो गया है और दोनों राज्यों में बीजेपी सरकार बनाती हुई नजर आ रही है। मध्य प्रदेश में बीजेपी 160 सीटों पर लीड कर रही है। तो वहीं, कांग्रेस 67 सीटों पर आगे चल रही है।

- राजस्थान में भी भाजपा 107 सीटों के साथ लीड कर रही है। वहीं, कांग्रेस 74 सीटों पर आगे चल रही है।

- शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में सुबह से बढ़त बनाई हुई है। बीजेपी 54 सीटों पर लीड बनाए हुए है। तो वहीं, कांग्रेस 33 सीटों पर आगे चल रही है।

- तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया है और 63 सीटों पर लीड कर रही है। वहीं, सत्ताधारी पार्टी बीआरएस 43 सीटों पर आगे चल रही है। यहां बीजेपी 9 सीटों पर आगे चल रही है।

रुझान 11 बजे तक

- मध्य प्रदेश और राजस्थान में बीजेपी की सरकार बनती हुई नजर आ रही है। मध्य प्रदेश में 11 बजे तक बीजेपी 154 सीटों पर लीड कर रही है। वहीं, कांग्रेस 75 सीटों पर आगे चल रही है। राजस्थान की बात करें तो बीजेपी 107 सीटों के साथ लीड कर रही है। कांग्रेस 75 सीटों पर आगे चल रही है।

- छत्तीसगढ़ की 90 सीटों पर बड़ा उलटफेर हो गय है और यहां पर कांग्रेस को पीछे छोड़ते हुए बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। बीजेपी 55 सीटों पर लीड कर रही है। तो वहीं, कांग्रेस 33 सीटों पर आगे चल रही है।

- रुझानों में तेलंगाना में कांग्रेस ने बहुमत हासिल कर लिया है और 65 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, सत्ताधारी पार्टी बीआरएस 40 सीटों पर अपनी बढ़त बनाए हुए है। यहां बीजेपी 9 सीटों पर आगे चल रही है।

रुझान 10:30 बजे तक

- छत्तीसगढ़ की 90 सीटों पर बड़ा उलटफेर हो गय है और यहां पर कांग्रेस को पीछे छोड़ते हुए बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। बीजेपी 53 सीटों पर लीड कर रही है। तो वहीं, कांग्रेस 35 सीटों पर आगे चल रही है।

- वहीं, मध्य प्रदेश और राजस्थान में इस बार बीजेपी की सरकार बनती नजर आ रही है। मध्य प्रदेश में साढ़े 10 बजे तक बीजेपी 154 सीटों पर लीड कर रही है। वहीं, कांग्रेस 75 सीटों पर आगे चल रही है। राजस्थान में बीजेपी 108 सीटों पर लीड कर रही है और कांग्रेस 76 सीटों पर आगे चल रही है।

- रुझानों में तेलंगाना में कांग्रेस बहुमत हासिल कर लिया है और 65 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, सत्ताधारी पार्टी बीआरएस 40 सीटों पर अपनी बढ़त बनाए हुए है।

रुझान 10 बजे तक

- 10 बजे के नतीजों की बात करें तो मध्य प्रदेश की 230 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को बहुमत मिलता नजर आ रहा है। बीजेपी 138 सीटों पर आगे चल रही हैं। जबकि, कांग्रेस पार्टी 89 सीटों पर बढ़त बनाए हुए। इसी के साथ, मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान सरकार की वापिस होती दिखाई दे रही है।

- अगर राजस्थान की 199 सीटों की बात करें तो 09 बजे तक बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर नजर आ रही है। लेकिन, 10 बजे तक सामने आए रुझानों में बीजेपी 107 सीटों पर तो कांग्रेस 78 सीटों पर आगे चल रही है।

- वहीं, तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी ने रुझानों में बहुमत हासिल कर लिया है। कांग्रेस पार्टी 70 सीटों पर आगे चल रही है। तो वहीं, सत्ताधारी बीआरएस 37 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी की बात करें तो 7 सीटों पर आगे चल रही है।

- छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों की बात करें तो 9:30 बजे तक कांग्रेस और बीजेपी की बीच कांटे की टक्कर नजर आ रही है। छत्तीसगढ़ में बीजेपी 47 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, 41 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+