MP Election Result: BJP को मिलती बढ़त पर गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का बयान, कही ये बात
MP Assembly Election 2023 के लिए मतगणना का सिलसिला जारी है, जहां BJP आगे नजर आ रही है। वहीं लगातार जीत की ओर अग्रसर हो रही भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने मिल रहा है।
राज्य के गृह मंत्री और दतिया से बीजेपी उम्मीदवार नरोत्तम मिश्रा का कहना है, "बीजेपी 125-150 सीटें जीतेगी। बीजेपी न केवल मध्य प्रदेश में बल्कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी सरकार बनाएगी।

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है, जहां अलग-अलग जिलों में मतों की गिनती की जा रही है। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान संपन्न हुए थे, जहां अब 3 दिसंबर को मतगणना हो रही है। मध्यप्रदेश में BJP और कांग्रेस दोनों ही दल अपनी-अपनी सरकार बनाने के दावे ठोंकते नजर आ रहे हैं, तो वहीं जनता ने अपना आशीर्वाद किसे दिया है, यह मतगणना के बाद पता चल सकेगा।
ये भी पढ़े- Assembly Election Result 2023 Live: जानिए चार राज्यों में 11 बजे तक का रिजल्ट, कहां पर किस की बन रही सरकार












Click it and Unblock the Notifications