MP का CM कौन?, विधायक दल की बैठक से पहले ही BJP कार्यालय में मना जश्न
मध्य प्रदेश में विधायक दल की बैठक होनी है, जहां इससे पहले पर्यवेक्षकों के राजधानी भोपाल पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। वहीं अब पर्यवेक्षक BJP कार्यालय पहुंच रहे हैं। जहां इससे पहले नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने मिल रहा है। BJP कार्यालय पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है, जहां जमकर ढोल बजाए जा रहे हैं।
राजधानी भोपाल स्थित BJP कार्यालय में विधायक दल की बैठक को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, जहां जल्द ही विधायक दल की बैठक शुरू होगी। वहीं विधायक दल की बैठक के बाद मध्य प्रदेश को मुख्यमंत्री मिलेगा, तो वहीं बीजेपी का विधायक दल अपना नेता तय कर देगा।

भोपाल पहुंचे तीनों पर्यवेक्षक
जल्द ही नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होने जा रहा है, जहां इसे लेकर सोमवार की शाम राजधानी भोपाल में विधायक दल की बड़ी बैठक आयोजित की जा रही है। BJP विधायक दल की बैठक में शामिल होने तीनों पर्यवेक्षक राजधानी भोपाल पहुंच चुके हैं, जहां तीनों ही पर्यवेक्षकों का BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने स्वागत किया है। राजधानी भोपाल पहुंचे पर्यवेक्षक मनोहर लाल खट्टर, आशा लकड़ा और के लक्ष्मण का BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, विधायक विश्वास सारंग ने स्वागत किया। वहीं अब यह पर्यवेक्षक BJP कार्यालय की ओर रवाना होंगे।
कुछ ऐसा है बैठक कार्यक्रम
राजधानी भोपाल में होने वाली विधायक दल की बैठक से पहले तीनों ही पर्यवेक्षक विधायकों से वन टू वन चर्चा करेंगे, तो वहीं विधायक दल की बैठक में नेता के नाम का ऐलान हो जाएगा, और मुख्यमंत्री के नाम पर मोहर लग जाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तीनों ही पर्यवेक्षक मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे, जहां वे सीएम शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात करेंगे। विधायक दल की बैठक में शामिल होने वाले विधायकों को मीडिया से दूर रहने की हिदायत दी गई है, तो वहीं BJP कार्यालय में विधायकों के सिक्योरिटी गार्ड को भी एंट्री नहीं दी जाएगी।
ये भी पढ़े- MP में CM कौन?, BJP के पर्यवेक्षकों की भोपाल एंट्री, VD Sharma ने किया स्वागत












Click it and Unblock the Notifications