MP में CM कौन?, BJP के पर्यवेक्षकों की भोपाल एंट्री, VD Sharma ने किया स्वागत
MP में अब जल्द ही नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होने जा रहा है, जहां इसे लेकर सोमवार की शाम राजधानी भोपाल में विधायक दल की बड़ी बैठक आयोजित की जा रही है। BJP विधायक दल की बैठक में शामिल होने तीनों पर्यवेक्षक राजधानी भोपाल पहुंच चुके हैं, जहां तीनों ही पर्यवेक्षकों का BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने स्वागत किया है।
राजधानी भोपाल पहुंचे पर्यवेक्षक मनोहर लाल खट्टर, आशा लकड़ा और के लक्ष्मण का BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, विधायक विश्वास सारंग ने स्वागत किया। वहीं अब यह पर्यवेक्षक BJP कार्यालय की ओर रवाना होंगे। वहीं अब BJP कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या पहुंचने लगी है, जहां जश्न शुरू हो गया है.

कुछ ऐसा है बैठक कार्यक्रम
राजधानी भोपाल में होने वाली विधायक दल की बैठक से पहले तीनों ही पर्यवेक्षक विधायकों से वन टू वन चर्चा करेंगे, तो वहीं विधायक दल की बैठक में नेता के नाम का ऐलान हो जाएगा, और मुख्यमंत्री के नाम पर मोहर लग जाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तीनों ही पर्यवेक्षक मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे, जहां वे सीएम शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात करेंगे। विधायक दल की बैठक में शामिल होने वाले विधायकों को मीडिया से दूर रहने की हिदायत दी गई है, तो वहीं BJP कार्यालय में विधायकों के सिक्योरिटी गार्ड को भी एंट्री नहीं दी जाएगी।
CM को लेकर सस्पेंस
मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री कौन बनेगा फिलहाल इसे लेकर सस्पेंस बरकरार है, जहां मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए शिवराज सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, ज्योतिरादित्य सिंधिया और कैलाश विजयवर्गीय जैसे तमाम नाम रेस में शामिल हैं। वहीं राजधानी दिल्ली में लगातार मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री बनने को लेकर बैठकों का सिलसिला जारी है, तो वहीं जल्द ही अब इस सस्पेंस से पर्दा उठाने के संकेत दिए जा रहे हैं।
ये भी पढ़े- MP में कौन बनेगा CM?, शिवराज सिंह चौहान से मिले प्रह्लाद पटेल, हुई ये बात












Click it and Unblock the Notifications