मप्र कांग्रेस MLA सुमित्रा कासडेकर ने भाजपा ज्वाइन की, चुनाव में ढहाया था BJP का 20 साल पुराना किला
भोपाल। मध्य प्रदेश के नेपानगर से कांग्रेस विधायक सुमित्रा कासडेकर ने शुक्रवार शाम को भाजपा ज्वाइन कर ली। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में सुमित्रा कासडेकर ने भाजपा की सदस्यता ली। इससे पहले दोपहर को उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। विधायक सुमित्रा देवी कासडेकर के इस्तीफा दिए जाने के बाद अब मध्य प्रदेश विधानसभा के सदन में कांग्रेस विधायकों की संख्या 90 रह गई है। मध्य प्रदेश उपचुनाव से सुमित्रा के कांग्रेस छोड़े जाने को पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
Recommended Video

नेपानगर में 20 साल बाद दिलाई थी जीत
बता दें कि विधायक सुमित्रा देवी कासडेकर के इस्तीफा दिए जाने के बाद अब मध्य प्रदेश विधानसभा के सदन में कांग्रेस विधायकों की संख्या 90 रह गई है। मध्य प्रदेश में अब विधानसभा की 26 सीटें खाली हो गई है। सुमित्रा जिस नेपानगर विधानसभा सीट से विधायक थीं उस पर पिछले 20 वर्षों से भाजपा का कब्जा था। 2018 के विधानसभा चुनाव में सुमित्रा ने भाजपा की मंजू दादू को 1264 मतों से हराकर यह सीट कांग्रेस के खाते में डाली थीं। वर्ष 1998 के बाद कांग्रेस की इस सीट पर पहली जीत थी। नेपानगर विधानसभा सीट बुरहानपुर जिले में आती है। आदिवासी बाहुल्य यह विधानसभा सीट एसटी वर्ग के लिए आरक्षित है।

छह दिन में कैसे हुआ मोहभंग
विधायक पद से इस्तीफा देकर कांग्रेस को झटका देने वाली सुमित्रा देवी कासडेकर को लेकर पार्टी हैरान है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को भी समझ नहीं आ रहा है कि आखिर बिना किसी नाराजगी के सुमित्रा ने विधायकी से इस्तीफा क्यों दिया? दरअसल 6 दिन पहले यानी 11 जुलाई को मध्य प्रदेश कांग्रेस की आईटी सेल को मजबूत करने के लिए बुरहानपुर जिला मुख्यालय पर कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम हुआ था। इसी कार्यक्रम में सुमित्रा देवी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा था। अब मध्य प्रदेश कांग्रेस नेताओं को यही सवाल परेशान किए हुए है कि बीते 6 दिनों में ऐसा क्या हुआ जो सुमित्रा कासडेकर का पार्टी से मोह भंग हो गया?

कहा था-तीन चार माह में बनेगी अपनी सरकार
इतना ही नहीं उन्होंने इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज कसते हुए कहा था, 'हमें तो अपनों ने लूटा गैरों में कहां दम था, हमारी कश्ती वहां डूबी जहां पानी भी कम था।' सुमित्रा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए कहा था कि 'आप चिंता न करें अगले तीन चार महीने में फिर से हमारी सरकार बनेगी. फिर कमलनाथ आएंगे और शिवराज जाएंगे।'












Click it and Unblock the Notifications