MP CM Mohan Yadav: मंत्रालय में भी बरसेगी बाबा महाकाल की कृपा, भोपाल सीएम कक्ष में पूजा के वक्त रहे विराजमान
MP CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के नए चीफ मिनिस्टर डॉ. मोहन यादव ने शपथ के बाद राज्य के मुखिया के तौर पर सबसे ताकतवर कुर्सी भी संभाल ली। बाबा महाकाल की नगरी के मोहन यादव ने मंत्रालय में सबसे पहले पूजा-पाठ किया।
रिवाज कहो, परंपरा या फिर मान्यता..आध्यात्मिक भाव में लीन होकर डॉ. यादव ने विधिवत पूजा अर्चना की। यहां विस्तारी गई पूजा में यूं तो सभी देवी-देवताओं का स्मरण हुआ होगा, लेकिन सामने पटे पर एक तस्वीर धार्मिकता का अलग संदेश देते हुए मानी जा रही हैं।
ये तस्वीर 'बाबा महाकाल' की है। यानि मंत्रालय में भी बाबा महाकाल रहेंगे। क्योकि सीएम बनने के पहले मोहन यादव के दिन की शुरुआत महाकाल के स्मरण और दर्शन से ही होती आई। जानकार कहते है कि यह समझने वालों के लिए संकेत भी है, कि बाबा महाकाल की जब किसी पर कृपा बरसती है तो वो 'मोहन' भी बन सकता हैं। यदि रुष्ट हो जाए तो फिर उसे कही भी धकेला जा सकता हैं।

राजनीतिक तौर पर इसके कई मायने निकाले जा सकते हैं। लेकिन धार्मिक तौर पर मोहन यादव ने उनके चित्र के सम्मुख पूजा अर्चना कर मध्यप्रदेश को निरंतर प्रगति और विकास के पथ अग्रसर रखने का संकल्प लिया। भोपाल के पत्रकार आशुतोष भार्गव कहते है कि गलतफहमी में जीने वाले लोगों को अब समझ लेना चाहिए कि मंत्रालय से जो भी काम-काज होगा, वह बाबा महाकाल की मर्जी के बिना नहीं होगा। लाइन से हटकर उठाए गए स्टेप्स का खामियाजा भुगतने तैयार रहना होगा।
डॉ. मोहन यादव का सीएम के रूप में जब नाम अनाउंस हुआ था तो उन्होंने इसके पीछे सबसे बड़ी कृपा बाबा महाकाल की ही बताई थी। उनके घर के लोग भी इसे आशीर्वाद मानते हैं। अब धर्म नगरी के इस लाल के पास राजधर्म निभाने की बागडोर हैं। संघ की विचारधारा, संगठन का आचरण पग-पग पर नजर आएगा। क्योकि हिंदुत्व का मुद्दा इस इलेक्शन के दरमियान प्रखर रहा। अपने सूबे में उस छवि पर बरकरार रखने में मोहन शायद ही किसी तरह की कोई कंजूसी दिखाए।












Click it and Unblock the Notifications