Coronavirus Vaccine : मप्र में कोरोना का टीका लगाने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों को दी जा रही ट्रेनिंग

भोपाल। पूरी ​दुनिया बीते नौ माह से कोरोना महामारी से जूझ रही है। हर किसी को वैक्सीन का इंतजार है। कई देशों में कोरोना की वैक्सीन का ट्रायल अंतिम चरण में पहुंच चुका है। अब वो दिन दूर नहीं जब कोरोना की वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी। ऐसे में वैक्सीन को लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।

MP CM Chauhan said We are ready with cold chain storage facilities for vaccine

इसी कड़ी में मंगलवार दोपहर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश समेत आठ सबसे अधिक कोरोना प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए बात की।

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली इस बैठक में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना वैक्सीन के लिए कोल्ड चेन स्टोरेज फैसिलिटी के साथ पूरी तरह से तैयार हैं। साथ ही जिन स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना की वैक्सीन लगाने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी उनको ​​प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उम्मीद है कि कोरोना की वैक्सीन जल्द ही मिल जाएगी। इससे पहले मध्य प्रदेश की जनता से अपील है कि वे कोरोना महामारी की गाइड लाइन का सख्ती से पालन करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+