MP कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला, नर्मदा पुरम व सीधी में बनेगी नई तहसील, 6 ITI कॉलेज व 4th पे स्केल को मंजूरी

MP Cabinet Meeting News: मध्यप्रदेश में पदोन्नति पर लगी रोक के चलते बिना प्रमोशन सेवानिवृत्त हो रहे शासकीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। अब ऐसे शासकीय सेवकों को राज्य सरकार अब 45 साल की नौकरी पर चौथा समयमान वेतनमान भी देगी। मंगलवार को मंत्रालय में हुई कैबिनेट की बैठक में कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों को पास किया।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने राज्य के ढाई लाख से अधिक कर्मचारियों के हित में एक और बड़ा कदम उठाया है। एक जुलाई 2023 या उसके बाद 35 साल की सेवा पूरी करने वाले प्रदेश के कर्मचारियों को अब चौथे समयमान वेतनमान का लाभ दिया जाएगा।

MP Cabinet: New tehsil to be built in Narmada Puram Sidhi, 6 ITI colleges and 4th pay scale approved

अनुसूचित जाति-जनजाति के उद्यमियों के लिए औद्योगिक क्षेत्रों में बीस प्रतिशत भूखंड आरक्षित करने के उद्देश्य से म.प्र. कैबिनेट ने मध्यप्रदेश एमएसएमई को औद्योगिक भूमि तथा भवन आवंटन एवं प्रबंधन नियम 2021 में संशोधन करने का निर्णय किया है। संशोधन के अनुरूप इन उद्यमियों को प्रब्याजी और विकास शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट भी दी जाएगी।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि मुद्रा योजना के अंतर्गत एक सितंबर 2022 के बाद नवीनीकरण की गई मौजूदा इकाइयों को मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का पात्र होने पर लाभान्वित किए जाने के लिए योजनान्तर्गत नवीन उद्यम होने संबंधी प्रावधान से छूट दी जाएगी।

मध्यप्रदेश की कैबिनेट ने सीहोरा, कैमोर, बिजावर, जैरोन, रामपुर नैकिन और तिलगारा में नए ITI खोले जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। म.प्र. कैबिनेट ने शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, नर्मदापुरम में चार नए पाठ्यक्रम - सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग व कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के संचालन का प्रस्ताव स्वीकृति किया है।

गृह मंत्री ने बताया कि कैबिनेट ने मध्य प्रदेश में दो नई तहसीलें - नर्मदापुरम जिले में शिवपुर एवं सीधी जिले में मड़वास के सृजन के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। मध्यप्रदेश में नारायणगंज (मंडला), खड्डी (सीधी), खिरकिया (हरदा) और डिंडौरी में नए शासकीय महाविद्यालय खोले जाएंगे। वहीं, प्रदेश के तीन शासकीय महाविद्यालयों में नवीन संकाय, तीन शासकीय महाविद्यालयों में स्नातक स्तर व छह शासकीय महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर स्तर पर नवीन संकाय प्रारंभ किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+