MP : ट्रेन 110 KM प्रति घंटे की स्पीड से गुजरी तो ढह गया पूरा चांदनी रेलवे स्टेशन, देखें तस्वीरें व Video

भोपाल, 27 मई। क्या ट्रेन की स्पीड से ही कोई रेलवे स्टेशन गिर सकता है। सुनने में भले ही अजीब लग रहा हो, मगर मध्य प्रदेश बुरहानपुर जिले में ऐसी की घटना सामने आई है। बुरहानपुर जिले के चांदनी रेलवे स्टेशन का यह वाक्या जिसने भी देखा वो हैरान रह गया! यहां हाई स्पीड ट्रेन गुजरी तो अचानक पूरा रेलवे स्टेशन ही भरभराकर ढह गया।

Recommended Video

    Chandani Railway Station MP: Pushpak Express की तेज गति से भरभराकर गिरा स्टेशन | वनइंडिया हिंदी
    असीगढ़ व नेपानगर के बीच पुष्पक एक्सप्रेस

    असीगढ़ व नेपानगर के बीच पुष्पक एक्सप्रेस

    जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब चार बजे असीगढ़ व नेपानगर के बीच पुष्पक एक्सप्रेस सफर कर रही थी। इस हाई स्पीड की गति 110 किलोमीटर प्रतिघंटा था।

    जंगल में है चांदनी रेलवे स्टेशन

    जंगल में है चांदनी रेलवे स्टेशन

    पुष्पक एक्सप्रेस जंगल में स्थित चांदनी रेलवे स्टेशन से गुजरी। ट्रेन ने रेलवे स्टेशन को क्रोस किया तो रेलवे स्टेशन भवन कंपन सहन नहीं कर पाया और अचानक ढह गया। गनीमत यह रही कि जो हिस्सा ढहा। उसके नीचे कोई व्यक्ति नहीं था।

    पूरा रेलवे स्टेशन मलब में तब्दील हो गया

    पूरा रेलवे स्टेशन मलब में तब्दील हो गया

    चांदनी रेलवे स्टेशन भवन भरभराकर गिरने के बाद पूरा रेलवे स्टेशन मलब में तब्दील हो गया। आस-पास काम कर रहे लोग इधर-उधर भाग छूटे। हादसे के कारण रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं, कई ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ।

    चांदनी रेलवे स्टेशन साल 2007 में बनाया गया

    चांदनी रेलवे स्टेशन साल 2007 में बनाया गया

    बता दें कि मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के इस चांदनी रेलवे स्टेशन को साल 2007 में बनाया गया था। बताया जाता है कि मुंबई-दिल्ली रेलवे मार्ग का ये सबसे बिजी रेलवे स्टेशन है। बावजूद इस तरह की दुर्घटना कई गंभीर सवाल खड़े करती है।

    क्या कहा स्टेशन मास्टर ने ?

    क्या कहा स्टेशन मास्टर ने ?

    मीडिया से बातचीत में स्टेशन मास्टर आशाराम नागवंशी ने बताया कि खंडवा की ओर से पुष्पक एक्सप्रेस गाड़ी 3.30 पर और उसी समय बुरहानपुर की ओर से गुवाहाटी एक्सप्रेस निकली थी। दोनों ने एक-दूसरे को क्रॉस किया। बिल्डिंग का हिस्सा करीब 3 बजकर 55 मिनट पर गिरा है, जबकि पुष्पक 4 बजकर 30 मिनट पर गुजरी है।

     बाधित ट्रेन सेवाएं फिर से शुरू हो गई

    बाधित ट्रेन सेवाएं फिर से शुरू हो गई

    वहीं, एडीआरएम ने बताया है कि रेल लाइन पर बाधित ट्रेन सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं। चांदनी रेलवे स्टेशन की इस घटना के चलते बुधवार शाम करीब तीन घंटे तक ट्रेन सेवाएं ठप रहीं। बिल्डिंग गिरने के संबंध में जांच के आदेश दिए गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+