MP Budget 2023: राज्यपाल के अभिभाषण से बजट-सत्र शुरू, गैती देख हल थामकर पहुंचे कांग्रेसी विधायक

मध्य प्रदेश सरकार के बजट-सत्र की शुरुआत हो गई। राज्यपाल का अभिभाषण हुआ। वहीं विपक्ष ने 1 मार्च को पेश होने वाले बजट के डिजिटल तरीके पर आपत्ति जताई। कांग्रेस के कुछ विधायक ‘हल’ थामकर विधानसभा पहुंचे।

madhya pradesh

MP Budget 2023 session: मध्य प्रदेश सरकार के इस कार्यकाल का अंतिम बजट 1 मार्च को पेश होगा। उसके दो दिन पहले राज्यपाल मंगूभाई पटेल का अभिभाषण हुआ और बजट-सत्र की शुरुआत हो गई। इस बार पहला मौका रहेगा, जब मप्र में पेपरलैस बजट पेश होगा। जिसका विपक्ष विरोध कर रहा हैं। सत्र के शुरुआती दिन ही कांग्रेस के कई विधायक अलग अंदाज में नजर आए। जीतू पटवारी और कुणाल चौधरी 'हल' लेकर विधानसभा पहुंचे। इधर बीजेपी ने कहा है अकारण विरोध करना तो कांग्रेस की पुरानी परंपरा है।

राज्यपाल का अभिभाषण, अब बजट पर निगाह

राज्यपाल का अभिभाषण, अब बजट पर निगाह

मध्य प्रदेश की 15वीं विधानसभा के पांचवें और अंतिम बजट पर सभी निगाह टिकी है। चुनावी साल है, लिहाजा शिवराज सरकार कई सौगातों का पिटारा खोल सकती हैं। हर वर्ग और तबके तक सरकार की कामयाबी पहुंचे, यह प्रयास भी रहेगा। बजट-सत्र का आगाज राज्यपाल मंगूभाई पटेल के अभिभाषण के साथ हो गया। राज्यपाल ने इस दौरान सरकार की उपलब्धियां और अपेक्षाएं भी गिनाई।

पहली बार पेश होगा ई-बजट

पहली बार पेश होगा ई-बजट

पहले डिजिटल अंदाज में पेश होने पेपरलैस बजट को लेकर जहां शिवराज सरकार उत्साह से लबरेज हैं, तो वही विपक्ष के विरोध के स्वर अभी से गूंजने लगे हैं। ई-बजट के फैसले को लेकर नेताप्रतिपक्ष आरोप लगाते दिखे। उनका कहना है कि कई विधायक एससी एसटी और अन्य वर्ग के ऐसे है, जो डिजिटल की दुनिया से बेखबर है। ऐसे में जब ई-बजट पढ़ ही नहीं पाएंगे तो इस व्यवस्था का कोई सार नहीं।

गृहमंत्री का नेता प्रतिपक्ष के आरोपों पर जबाब

नेता प्रतिपक्ष गोविन्द सिंह के आरोपों का सरकार की ओर से गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जबाब दिया। उनका कहना है कि ई-बजट का विरोध करना ठीक नहीं है। यदि किसी को बजट समझने में कोई परेशानी आएगी, तो संबधित व्यक्ति को समझाया जाएगा। वित्त मंत्री बजट पढ़ेंगे, तो विधायक सुनकर भी समझ सकते हैं।

टैबलेट चलाना सिखाएगी सरकार

सरकार की ओर से टैबलेट चलाने के लिए बकायदा प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। विधानसभा सचिवालय विशेष ट्रेनिंग का सत्र संचालित करेगा, ताकि सभी विधायक पेपरलेस बजट को आसानी से पढ़ सकेंगे।

सरकार की गैती Vs कांग्रेस का हल

सरकार की गैती Vs कांग्रेस का हल

वहीं विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के पहले पहुंचे कांग्रेसी विधायक जीतू पटवारी और कुणाल चौधरी 'हल' थामकर पहुंचे। जो दिन-भर चर्चा का विषय बने रहे। पटवारी बोले कि जब सरकार की ओर झाबुआ के कार्यक्रम में 'गैती' लेकर प्रदर्शन हो सकता है, तो फिर कृषि प्रधान देश-प्रदेश का प्रतीक 'हल' लेकर चलने में क्या बुराई हैं? फिलहाल बजट पेश होने में बचे घंटों के बीच दोनों ही दल एक दूसरे को घेरने की फुल तैयारी कर लेंगे। मंगलवार को आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+