MP: रीवा के शिक्षा विभाग में घूस का खेल, रंगे हाथों पकड़ा गया घूसखोर प्राचार्य

रीवा, 27 अगस्त। जिले में लोकायुक्त पुलिस ने प्राचार्य को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लालगांव प्राचार्य को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त रीवा ने दबोचा है। प्राचार्य कमलेश तिवारी अपने ही स्कूल के शिक्षक अशोक सिंह बघेल से एरियर भुगतान के लिए रिश्वत मांग रहा है। बिना घूस लिए फाइल आगे नहीं बढ़ा रहा था।

25 हजार रुपए की रिश्वत लेते ट्रेप

25 हजार रुपए की रिश्वत लेते ट्रेप

लोकायुक्त की मानें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लालगांव का प्रिंसिपल 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए ट्रेप हुआ। दावा है कि आरोपी प्रिंसिपल ने अपने ही स्कूल के शिक्षक से एरियर भुगतान के एवज में रकम मांगी थी। लेकिन बिना पैसे लिए फाइल तैयार नहीं कर रहा था।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

थक-हारकर पीड़ित रीवा लोकायुक्त ऑफिस के पास पहुंचा था। जहां आवेदन का सत्यापन कराने पर शिकायत सही पाई गई। ऐसे में 22 अगस्त की दोपहर स्कूल परिसर में ही रिश्वत के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया गया है। लोकायुक्त की टीम प्राचार्य को लेकर विश्राम ग्रह पहुंची है। जहां भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।

जानें पूरा मामला

जानें पूरा मामला

लोकायुक्त एसपी गोपाल सिंह धाकड़ जानकारी देते हुए बताया कि 27 अगस्त की दोपहर 12 बजे कमलेश तिवारी प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लालगांव को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ शिकायतकर्ता शिक्षक अशोक सिंह बघेल ने कुछ दिन पहले ​एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत किया था।

5000 ले चुका था एडवांस

5000 ले चुका था एडवांस


पीड़ित शिक्षक का आरोप था कि आरोपी प्राचार्य एरियर भुगतान के लिए रिश्वत मांग रहा है। वह 5 हजार रुपए पहले भी ले चुका है। सत्यापन उपरांत शिकायत सही पाए जाने पर 27 अगस्त को ट्रैपिंग के लिए डीएसपी प्रवीण सिंह परिहार के मार्गदर्शन में निरीक्षक जियाउल हक के नेतृत्व वाली 12 सदस्यीय टीम भेजी थी।

रंगे हाथों पकड़ा गया

रंगे हाथों पकड़ा गया


लोकायुक्त के कर्मचारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी प्राचार्य अपने ऑफिस में ही रकम लेने के लिए शिक्षक को बुलाया। जबकि पहले से ही लोकायुक्त की टीम सिविल कपड़े में स्कूल के ईद गिर्द घूम रही थी। जैसे ही पीड़ित शिक्षक घूस की 25000 रुपए रकम देकर स्कूल से बाहर आए। तभी इशारा समझते ही लोकायुक्त की टीम प्राचार्य को उसके कक्ष में ही धर दबोचा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+