MP Board 10th 12th Result 2023: खत्म हुआ इंतजार, 25 मई को एमपी बोर्ड के परिणाम, टॉपर्स की लिस्ट तैयार
MP Board 10th 12th Result 2023: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) के कक्षा 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट 25 मई दोपहर 12:30 बजे जारी होगा।

MP Board 10th 12th Result 2023: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। जानकारी के मुताबिक 10वीं और 12वीं के नतीजे 25 मई को जारी किए जाएंगे। परिणाम, mpresults.nic.in और www.mpbse.nic.in वेबसाइट पर देख सकेंगे रिजल्ट।
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पिछले साल के नतीजे 29 अप्रैल 2022 को जारी किए गए थे। पिछले साल 12वीं की परीक्षा में 72.72% और 10वीं की परीक्षा में 59.54% छात्र पास हुए थे।
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च 2023 में आयोजित की थीं। 10वीं की परीक्षाएं 1 मार्च से 27 मार्च 2023 तक हुई थीं। वहीं, 12वीं की परीक्षाएं 2 मार्च से 1 अप्रैल 2023 तक हुई थीं। अप्रैल माह में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए कार्य का मूल्यांकन किया जा चुका है। जानकारी के मुताबिक अभी रिजल्ट फाइनल किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, रिजल्ट 25 मई को घोषित किया जाएगा।
मंडल के अधिकारियों ने जानकारी दी कि जिन बच्चों का परिणाम बेहतर नहीं आता है। या वह फेल हो जाते हैं तो उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि रिजल्ट के तुरंत बाद ही उनके पास रुक जाना नहीं योजना के माध्यम से अपना रिजल्ट सुधारने एक और मौका रहेगा। राज्य ओपन स्कूल की वेबसाइट www.mpsos.nic.in पर जाकर फेल होने वाले बच्चे अपने फॉर्म भर सकते हैं। यहां वेबसाइट पर रिजल्ट के बाद परीक्षा और फॉर्म आदि को लेकर जानकारी उपलब्ध रहेगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications