MP Board Exam 2023: पांचवी-आठवीं की अब 25 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, पहले छुट्टी के दिन रख दी थी परीक्षा
MP में 5वीं व 8वीं की बोर्ड परीक्षा की तारीख में संशोधन कर दिया गया है। अब दोनों कक्षाओं की परीक्षा शनिवार 25 मार्च से शुरू होगी और तीन अप्रैल तक चलेगी। इसके साथ ही 23 मार्च को होने वाला गणित का पेपर अब 3 अप्रैल को होगा।

MP Board Exam 2023: मध्य प्रदेश में 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं 23 मार्च नहीं बल्कि 25 मार्च से शुरू होंगी। स्कूल शिक्षा विभाग के अफसरों की घोर लापरवाही के कारण दोनों क्लास के एग्जाम छुट्टी के दिन शुरू होने का फरमान जारी किया गया था। मीडिया में जब जब पर बवाल मचा तो तारीख में संसोधन कर दिया है। 23 मार्च को चेटीचंड जयंती है और पहले से ही सार्वजनिक अवकाश घोषित है।

एमपी स्कूल शिक्षा विभाग में आंख बंद कर कोई भी फरमान जारी कर दिया जाता हैं। 5वीं-8वीं की बोर्ड परीक्षा के मामले से तो ऐसा ही लगता है। विभाग के अफसरों ने छुट्टी वाले दिन से परीक्षा प्रारंभ करने का टाइम टेबल जारी कर दिया था। 23 मार्च को पहले से ही शैक्षिणिक अवकाश घोषित है। उसके बावजूद दोनों ही क्लास के एग्जाम इसी दिन से प्रारंभ करने के आदेश दिए गए थे। जब आला अफसरों तक यह गफलतबाजी पहुंची तो उन्होंने परीक्षा की तारीख में संसोधन करने के निर्देश दिए।
अब 23 मार्च को दोनों ही कक्षाओं की होने वाली दोनों गणित की परीक्षा 3 अप्रैल को होगी। बाकी समय सारणी 25 मार्च से यथावत रहेगी। परीक्षा सुबह नौ बजे से प्रारंभ होगी, जो साढ़े 11 बजे तक चलेगी। प्रदेश के सभी स्कूलों परीक्षा संबंधी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पहले दिए गए निर्देशों के तहत प्राइवेट स्कूलों को भी नियमों का पालन करना अनिवार्य है। इसके अलावा छुट्टी के दिन परीक्षा प्रारंभ करने की तारीख देने वाले जिम्मेदार अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications