कमलनाथ के छलावे से कांग्रेस नेता भी अछूते नहीं, चुनावी कैंपेन के पोस्टर में भी दिखी गुटबाजी: BJP प्रवक्ता

mp election 2023: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले चुनावी पोस्टर को लेकर सियासत गर्म हो गई है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ दुर्गेश केसवानी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जब सत्ता में थे तो उन्होंने मध्यप्रदेश की जनता को छला। कमलनाथ के इस छलावे से जनता के साथ कांग्रेस के नेता भी अछूते नहीं है और यही कारण है कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के चुनावी कैंपेन के लिए तैयार किए गए पोस्टर में कांग्रेस के किसी भी नेता को जगह नहीं मिली है।

प्रदेश प्रवक्ता डॉ दुर्गेश केसवानी ने कहा कि इस पोस्टर में न दिग्विजय सिंह है, न अरूण यादव, न कांतिलाल भूरिया है और न नेता प्रतिपक्ष गोविन्द सिंह। पोस्टर में सिर्फ कमलनाथ हैं। यह कमलनाथ के कांग्रेस नेताओं के साथ किए गए छलावे को बताता है।

mp bjp State said factionalism of Congress even in the poster of Congresss election campaign

डॉ दुर्गेश केसवानी ने कहा कि कांग्रेस के पोस्टर में सिर्फ कमलनाथ ही खुशहाल है, बाकि के नेता गायब है। यह कांग्रेस के आंतरिक कलह, गुटबाजी और अंर्तद्वंद को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे है। वहीं गोविन्द सिंह नेता प्रतिपक्ष जैसे अहम जिम्मेदारी संभाले हुए है। वहीं कांतिलाल भूरिया एक आदिवासी नेता है, लेकिन कमलनाथ के चुनाव प्रचार से यह सब दूर है।

उन्होंने कहा कि कमलनाथ भले ही सार्वजनिक मंच से कांग्रेस में गुटबाजी न होने की बात करते हैं लेकिन हकीकत उससे पूरी तरह उल्टी है। कांग्रेस के नेता अपनी ढपली-अपना राग अलाप रहे है। क्योंकि वह जानते है कि कांग्रेस में जो भी है वह सिर्फ कमलनाथ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+