MP विधानसभा चुनाव 2023: तैयारियों में जुटी कांग्रेस, बघेल सरकार की तर्ज पर करेगी काम
मध्य प्रदेश में गाय की एंट्री शुरू हो गई है। दरअसल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में घोषणा पत्र को लेकर कांग्रेस ने बड़ा ऐलान कर दिया है।
भोपाल, 2 अगस्त। भारत में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते हैं, वैसे ही राजनीतिक दलों को गाय से संबंधित बातें याद आने लगती है। किसी पार्टी के लिए गाय 'गौ माता' हो जाती है तो, किसी के लिए किसानों का साधन। मध्य प्रदेश में गाय की एंट्री शुरू हो गई है। दरअसल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में घोषणा पत्र को लेकर कांग्रेस ने बड़ा ऐलान कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस 'छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार' की तर्ज पर काम करने का मन बना रही है। नेताओं का कहना कि यदि 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती है तो कांग्रेस पार्टी गोमूत्र और गोबर को खरीदी करेगी। जिसको लेकर शिवराज सरकार के मंत्रियों ने विपक्ष पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।

2023 के विधानसभा चुनाव में जुटी कांग्रेस पार्टी
देश में त्रिस्तरीय और नगरी निकाय चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद अब कांग्रेस पार्टी 2023 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट चुकी है। जिसके चलते अब प्रदेश में भूपेश सरकार की तर्ज पर काम करने की बात कही है। जहां पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक किसी शर्मा ने कहा है कि यदि 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की मध्य प्रदेश में सरकार बनती है तो, गोमूत्र और गोबर की खरीदी सरकार करेंगे।जिससे लोगों को रोजगार तो मिलेगा साथ ही गौ माता की सेवा भी लोग करेंगे। हालांकि 15 महीने की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में गौशाला खोलने का ऐलान किया था और कई ऐसे जिले हैं जहां पर गौशाला भी खुल चुकी है।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि काल्पनिक बातें करती है कांग्रेस पार्टी
सत्ता का फाइनल के लिए जद्दोजहद अब शुरू हो गई है। हालांकि दूसरे प्रदेश की सरकार का फार्मूला कांग्रेस अपनाने की बात कर रही है। वही गौ माता को लेकर एक बार फिर सियासत मध्यप्रदेश में देखने को मिल रही है। हालांकि 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने किसान कर्ज माफी के मुद्दे पर को लेकर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी। एक बार फिर 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी भूपेंद्र सरकार के फार्मूले को मध्यप्रदेश में आजमाने की कोशिश कर रही है। हालांकि पूरे मामले को लेकर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि कांग्रेस पार्टी केवल काल्पनिक बातें करती है।

मंत्री सारंग ने कांग्रेस पर साधा निशाना
मंत्री विश्वास सारंग ने भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार 15 महीने थी और गौशाला खोलने की बात की थी अभी तक योजना के कागज तक भी तैयार नहीं कर पाए और बीजेपी ने गौ संवर्धन के लिए काम किया है कांग्रेस सिर्फ गाय के नाम पर राजनीति करना चाहती है।

एमपी में गोमूत्र खरीदने को लेकर सियासत
हमेशा से देखने को मिलता है कि जिस राज्य में जिस पार्टी की सरकार अच्छे से काम करती है उसकी कॉपी दूसरे राज्य की सरकार या विपक्ष कॉपी करने की कोशिश करता है। हालांकि गोमूत्र खरीदने को लेकर एक बार फिर प्रदेश में कॉन्ग्रेस पार्टी 2023 के विधानसभा चुनाव की सत्ता की चाबी के रूप में देख रही है। अब देखना होगा कि क्या भूपेश सरकार का फार्मूला मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी को सत्ता की कुर्सी में बैठाने में कितना काबिल हो पाता है।
ये भी पढ़ें : MP : मंत्री गोपाल भार्गव का बड़ा ऐलान, 2333 करोड़ 17 लाख रूपये की लागत से प्रदेश...












Click it and Unblock the Notifications