'अपना स्टैंड क्लियर करें, मैं चुनाव लडूंगी...', निशा बांगरे ने कमलनाथ को याद दिलाया वादा

MP Assembly Election 2023 की तारीख जैसे-जैसे पास आ रही है, वैसे-वैसे चुनाव भी अब रोचक होता चला जा रहा है, जहां अमला विधानसभा सीट को लेकर असमंजस की स्थिति भी नजर आ रही है। कांग्रेस यहां से मनोज मावले को अपना प्रत्याशी घोषित चुकी है, तो वहीं निशा बागरे का इस्तीफा मंजूर होने के बाद अब निशा बागरे ने कांग्रेस को अपना वादा याद दिलाया है।

आमला विधानसभा सीट उस वक्त चर्चा में आई थी, जब कांग्रेस ने अपने 229 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया था, लेकिन आमला विधानसभा सीट को होल्ड पर रखा था, जहां से पूर्व डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे के चुनाव मैदान में उतरने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन आखिर समय में कांग्रेस ने यहां से मनोज मावले को प्रत्याशी बना दिया.

Bhopal

बांगरे ने याद दिलाया वादा

मीडिया से बातचीत करते हुए निशा बांगरे ने कहा कि, जब मैं संघर्ष कर रही थी, तब कांग्रेस ने मुझे साथ देने की बात की, जब मेरी गिरफ्तारी हुई, तब भी कांग्रेस के नेता मेरे साथ थे, और उन्होंने फिर मुझे आश्वासन दिया था कि, हम अंतिम के 2 दिन तक इंतजार करेंगे। आपके इस्तीफा का, तो आज मैं कमलनाथ से मिलना चाहती हूं, उनसे पूछना चाहती हूं, आपकी तरफ से यह मैसेज था, मेरे पास तो, अब आप बताइए, आपका क्या स्टैंड है। मेरा इस्तीफा हो चुका है। आज मैं स्वतंत्र हूं, जनता की लड़ाई लड़ने के लिए, तो मैं अपनी यह लड़ाई जारी रखूंगी। लेकिन आपने जो प्रॉमिस किया था, उसके बारे में मैं जानना चाहती हूं।

मैं चुनाव लडूंगी- बांगरे

इसी के साथ निशा बांगरे ने कहा कि, हम तो जनता के लिए काम करेंगे, यदि जनता कहेगी कि, निर्दलीय लड़िए, या इस पार्टी से लड़िए तो मुझे कोई परेशानी नहीं है, जैसा जनता कहेगी, जो जनता का आदेश होगा, उसे मैं मानूंगी और चुनाव लडूंगी। कुलमिलाकर, देखा जाए तो की तारीख जैसे-जैसे पास आ रही है, वैसे-वैसे चुनाव भी अब रोचक होता चला जा रहा है, जहां अमला विधानसभा सीट को लेकर असमंजस की स्थिति भी नजर आ रही है।

ये भी पढ़े- Burhanpur से निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी में हर्षवर्धन सिंह चौहान, कैसा रहा सियासी सफर, जानिए?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+