Burhanpur से निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी में हर्षवर्धन सिंह चौहान, कैसा रहा सियासी सफर, जानिए?
MP Assembly Election 2023 को लेकर BJP ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है, जहां निमाड़ आंचल की बुरहानपुर विधानसभा सीट से BJP ने अबकी बार पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस को अपना प्रत्याशी बनाया है। इधर, चिटनिस को प्रत्याशी बनाए जाने से BJP कार्यकर्ताओं में नाराजगी नजर आ रही है, जहां BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. नंदकुमार सिंह चौहान के बेटे हर्षवर्धन सिंह चौहान भी अब निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान संभालने की तैयारी में है।
सियासी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हर्षवर्धन सिंह चौहान ने अपने निर्दलीय नामांकन दाखिल करने की तैयारी पूरी कर ली है, जहां वे अब किसी भी वक्त अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

राजधानी से लौटने पर हुआ स्वागत
बुरहानपुर लौटते ही कार्यकर्ताओं ने हर्षवर्धन सिंह चौहान का जोरदार स्वागत किया, जहां रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नजर आ रहे थे। वहीं कार्यकर्ता चौहान को टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय लड़ने के बाद तक कहते हैं नजर आ रहे थे। वहीं अब लगातार बढ़ते विरोध को देखते हुए BJP बुरहानपुर से प्रत्याशी बदलने पर विचार कर सकती है। बुरहानपुर के युवा नेता और BJP के पूर्व प्रदेश व सांसद स्व. नंदकुमार सिंह चौहान के सुपुत्र हर्षवर्धन सिंह चौहान का राजधानी से लौटने पर बुरहानपुर की जनता और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
कौन है हर्षवर्धन सिंह चौहान?
हर्षवर्धन सिंह चौहान बुरहानपुर विधानसभा से BJP के युवा नेतृत्व हैं, जहां हर्षवर्धन सिंह चौहान के पिता स्व. नंद कुमार सिंह चौहान BJP के प्रदेश अध्यक्ष और बुरहानपुर-खंडवा लोकसभा सीट से सांसद भी रह चुके हैं। हर्षवर्धन सिंह चौहान के पिता नंद कुमार सिंह चौहान का निमाड़ अंचल में अच्छा खासा वर्चस्व माना जाता था। यही कारण है कि, स्वर्गीय नंदकुमार सिंह चौहान के निधन के बाद से हर्षवर्धन से चौहान ने पिता की राजनीतिक विरासत को संजो रखा है। इधर, अब हर्षवर्धन सिंह चौहान को संगठन से टिकट मिलने की उम्मीद थी, लेकिन संगठन ने अर्चना चिटनिस को अपना प्रत्याशी बना दिया है, जिसके बाद अब हर्षवर्धन सिंह चौहान नाराज नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election: इन सीटों पर BJP बदल सकती है प्रत्याशी, क्या है कारण, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications