MP Latest News : अगस्त 2023 तक भरे जाएंगे 1 लाख 12 हजार पद, CM शिवराज ने मंत्रालय में की समीक्षा बैठक

सीएम शिवराज ने मंत्रालय में विभिन्न सरकारी विभागों की एक लाख पदों को भरने के संबंध में मंत्रीगण एवं वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा की। इससे पहले सीएम शिवराज ने मध्यप्रदेश के कई मंत्रियों के गुजरात चुनाव में प्र

मध्यप्रदेश के कई मंत्रियों के गुजरात चुनाव में प्रचार पर व्यस्त होने के चलते मंगलवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निरस्त करने की घोषणा कर दी। पेसा एक्ट को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान प्रशासन अकादमी कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। पहले कैबिनेट की बैठक 11:30 बजे होनी थी। इसका मैसेज भी मंत्रियों के पास आया था इसके बाद कार्यशाला में समय लगने के कारण समय बढ़ाकर 12:30 किया और फिर 12:45 बजे किया। इसके बाद सीएम ने कहा कि अधिकांश मंत्री भोपाल नहीं आए, इसलिए आज होने वाली कैबिनेट बैठक स्थगित की जाती है। सीएम शिवराज ने मंत्रालय में विभिन्न सरकारी विभागों की एक लाख पदों को भरने के संबंध में मंत्रीगण एवं वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा की। बता दे राजधानी भोपाल में आज 2 बड़े आंदोलन भी हुए। किसान संघ के बैनर तले किसानों ने भोपाल के MVM कॉलेज कैंपस में शक्ति प्रदर्शन किया। दूसरी तरफ भोपाल सहित प्रदेश के 13 सरकारी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों मेडिकल टीचर्स ने काम बंद कर हड़ताल की।

अगस्त 2023 तक भर लिए जायेंगे 1 लाख 12 हजार पद

अगस्त 2023 तक भर लिए जायेंगे 1 लाख 12 हजार पद

बैठक में जानकारी दी गई कि 15 अगस्त से प्रारंभ हुए रिक्त पदों की पूर्ति के अभियान के कार्रवाई निरंतर 12 माह तक चलेगी। प्रदेश में 1 लाख 12 हजार 724 सरकारी पदों को भरने के लिए प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। नवंबर माह में तेजी से कार्य हुआ है। लगभग 60,000 पदों को भरने के लिए आवश्यक प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है। सभी विभाग इस कार्य में सक्रिय हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा की पदों को भरने से कार्यप्रणाली में आसानी होगी और युवाओं में उत्साह का संचार होगा।

स्वरोजगार प्रयासों पर भी हुई चर्चा

स्वरोजगार प्रयासों पर भी हुई चर्चा

बताया जा रहा है कि बैठक में प्रदेश में स्वरोजगार के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जहां प्रतिमाह रोजगार दिवस का आयोजन हो रहा है, इसके साथ ही नवीन निवेश के आने की रफ्तार बढ़ी है। यह पहली बार हुआ है कि मध्य प्रदेश में शासकीय और निजी क्षेत्र में इतने अधिक पद भरे जा रहे हैं। कई बड़े उद्योग आ रहे हैं। मध्यप्रदेश में उद्योगों की स्थापना के लिए निवेशक निरंतर आ रहे हैं।

गृह विभाग में ही 6000 आरक्षक के पदों को नियुक्ति पत्र देने की हुई पहल

गृह विभाग में ही 6000 आरक्षक के पदों को नियुक्ति पत्र देने की हुई पहल

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि शासकीय क्षेत्र में गृह विभाग में ही 6,000 आरक्षक के पदों को नियुक्ति पत्र देने की पहल हुई। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा विभागों के पदों को भरने की कार्रवाई के साथ ही राज्य के सार्वजनिक उपक्रमों में भी पदों की पूर्ति के लिए कार्यवाही की जा रही है। बैठक में उपस्थित मंत्री गण ने रोजगार और स्वरोजगार क्षेत्र में हो रहे कार्य को महत्वपूर्ण बताया।

नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने सरकार पर साधा निशाना

नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने सरकार पर साधा निशाना

कैबिनेट की बैठक स्थगित होने के बाद नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किसान लाचार, मजबूर और बेबस है। पहले उस पर अतिवृष्टि की मार पड़ी, ओला पाला, कभी सूखा जैसी प्राकृतिक आपदाओं से किसान की हालत खराब है। एक-दो साल में किसान की हालत थोड़ी सुधरती है, लेकिन प्राकृतिक आपदाओं से फिर बिगड़ जाती है। लेकिन सरकार की तरफ से किसान को कोई सहायता नहीं मिलती मुख्यमंत्री कहते हैं कि किसान मेरे भगवान है मैं उसका पुजारी हूं। पता नहीं कैसा पुजारी है, जो अपने भगवान को बिलखते हुए देखता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+