Mohan Yadav का नायक अंदाज, हमीदिया अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं जहां मोहन यादव राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल पहुंचे, और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ. मोहन यादव ने अलग-अलग विभागों में पहुंचकर डॉक्टर से बातचीत की साथ ही उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

विधानसभा सत्र संपन्न होने के बाद सीएम डॉक्टर मोहन यादव राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल में व्यवस्थाओं का हाल जानने पहुंचे। मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण से अस्पताल में हड़कंप मच गया, जहां मुख्यमंत्री ने अलग-अलग विभागों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का हाल जाना।

Bhopal

अधिकारियों को दिए निर्देश

हमीदिया अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से व्यवस्थाओं का हाल जाना। साथ ही उन्होंने अस्पताल के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। औचक निरीक्षण के दौरान डॉ. मोहन यादव अलग-अलग विभागों में पहुंचे, जहां उन्होंने मरीजों से सीधा संवाद किया। सीएम मोहन यादव के नायक अंदाज के बाद अब अलग-अलग विभागों में अधिकारी अलर्ट मोड पर नजर आ रहे हैं, जहां आगे भी डॉक्टर मोहन यादव अलग-अलग विभागों के औचक निरीक्षण पर पहुंच सकते हैं।

विधानसभा सत्र में हुए शामिल

16वीं विधानसभा सत्र के पहले दिन शपथ लेने वाले सभी नवनिर्वाचित विधायकों को मैं बधाई देता हूं। मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि, पहले ही दिन पक्ष-विपक्ष ने मिलकर नवीन विधानसभा अध्यक्ष का नामांकन फॉर्म साथ जमा कर सकारात्मक सहयोग का संदेश दिया है। इस पहल के लिए मैं सभी का स्वागत करता हूं। मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन की इस सरकार में विकास का क्रम अनवरत जारी रहेगा। प्रजातंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया से यही अपेक्षा है कि वह रचनात्मकता व सृजनात्मक भूमिका निभाए तथा विकास और प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अपना सकारात्मक योगदान दे।

ये भी पढ़े- Narendra Singh Tomer ने दाखिल किया नामांकन, निर्विरोध चुने जाएंगे विधानसभा अध्यक्ष

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+