Narendra Singh Tomer ने दाखिल किया नामांकन, निर्विरोध चुने जाएंगे विधानसभा अध्यक्ष
मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालिन सत्र का शुभारंभ हो चुका है, जहां सत्र के पहले दिन नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ग्रहण की है, साथ ही विधायक नरेंद्र सिंह तोमर ने विधानसभा अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल किया. तोमर के अलावा किसी ने भी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल नहीं किया है, जिससे नरेंद्र सिंह तोमर का विधानसभा अध्यक्ष बनना तय हो गया है.
विधानसभा अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल कराने पहुंचे नरेंद्र सिंह तोमर के साथ सीएम मोहन यादव, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, विधायक प्रहलाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह और अजय सिंह मौजूद रहे.

विधानसभा पहुंचे दिग्गज नेता
मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालिन सत्र का शुभारंभ हो गया है, जहां विधानसभा में बीजेपी के दिग्गज नेता विधायक बनकर पहुंचे हैं. यहां सभी ने विधायक पद की शपथ के साथ ही प्रदेश के सेवा का संकल्प लिया है. बीजेपी ने अबकी बार दिग्गज नेताओं को चुनाव मैदान में उतारा था, जहां लगभग सभी दिग्गज नेताओं ने जीत हासिल की है, वहीं अब यह सभी दिग्गज नेता विधानसभा की सीढ़ी चढ़े हैं, जहां इन्होंने शपथ लेने के साथ ही प्रदेश की सेवा का संकल्प लिया है. विधानसभा सत्र के पहले दिन कैलाश विजयवर्गीय, प्रह्लाद पटेल और नरेंद्र सिंह तोमर समेत तमाम नेता विधानसभा पहुंचे थे।
शिवराज सिंह चौहान ने ली शपथ
मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालिन सत्र का शुभारंभ हो गया है, जहां अबकी बार विधानसभा शिवराज सिंह चौहान सीएम नहीं बल्की विधायक बनकर पहुंचे हैं. यहां उन्होंने विधायक पद की शपथ के साथ ही प्रदेश के सेवा का संकल्प लिया है. बीजेपी ने अबकी बार एमपी में बड़ी उलटफेर करते हुए मोहन यादव को सीएम बनाया है, जहां सालों बाद ऐसा मौका आया जब शिवराज सिंह चौहान सदन में सीएम नहीं बल्कि विधायक बनकर पहुंचे.
ये भी पढ़े- MP की पॉलिटिक्स में बढ़ा मालवा-निमाड़ का कद, यहां से ही CM और नेता प्रतिपक्ष












Click it and Unblock the Notifications