Mohan Yadav सरकार में मंत्री बनने के लिए इन विधायकों के पास आए फोन कॉल, भोपाल बुलाया
MP की मोहन यादव सरकार मंत्रिमंडल का गठन करने जा रही है, जहां सरकार के पहले मंत्रिमंडल गठन में लगभग 28 मंत्री शपथ लेंगे। मंत्रिमंडल गठन में जिन विधायकों को शामिल किया जाएगा, उन विधायकों तक राजभवन से फोन कॉल पहुंचने शुरू हो गए हैं, जहां मंत्री बनने वाले विधायकों को फोन कॉल के जरिए राजधानी भोपाल के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।
मंत्री बनने के लिए जिन विधायकों तक राजभवन से फोन कॉल पहुंचे हैं, उनमें प्रमुख रूप से कैलाश विजयवर्गीय, राकेश सिंह, तुलसी सिलावट, विश्वास सारंग और कृष्णा गौर के नाम शामिल हैं। वहीं अन्य जिन विधायकों को मंत्री बनाया जाना है, उन्हें भी फोन कॉल किए जा रहे हैं।

28 मंत्री लेंगे शपथ
मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार अपने मंत्रिमंडल का गठन करने जा रही है, जहां मंत्रिमंडल गठन से पहले CM मोहन यादव ने राज भवन पहुंचकर राज्यपाल मंगू भाई पटेल से मुलाकात की है। मोहन यादव ने राज्यपाल मंगू भाई पटेल को मंत्रियों की सूची सौंपी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मोहन यादव सरकार के पहले मंत्रिमंडल गठन में लगभग 28 मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है, जिनमें 18 कैबिनेट, 4 राज्यमंत्री और 6 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ लेंगे।
3 बजे होगा शपथ ग्रहण
मोहन यादव सरकार लंबे वक्त के बाद आखिरकार सोमवार को मंत्रिमंडल विस्तार करने जा रही है, जहां दोपहर लगभग साढ़े 3 बजे का समय मंत्रिमंडल विस्तार के लिए तय किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी दिल्ली में कई दौर की बैठक और बातचीत के बाद मंत्रियों के नाम तय कर लिए गए हैं। सीएम मोहन यादव का सोमवार को इंदौर दौरा है, जहां सुबह वे इंदौर आने के बाद दोपहर को वापस भोपाल पहुंचेंगे और यहां नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. वहीं इसके बाद वे ग्वालियर के लिए रवाना होंगे.
ये भी पढ़े- Mohan Yadav सरकार में 28 मंत्री होंगे शामिल, राज्यपाल को सौंपी सूची में कौन से नाम, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications