Indore news: एयरपोर्ट पर CM Mohan Yadav ने की अधिकारियों से बातचीत, आवश्यक निर्देश दिए
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात हेलीकॉप्टर से अल्प प्रवास पर इंदौर एयरपोर्ट आये। यहां जनप्रतिनिधियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की एयरपोर्ट पर संयुक्त बैठक ली।
इस बैठक में उन्होंने इंदौर में कन्केश्वरी धाम में 25 दिसम्बर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की है।

इस अवसर पर डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों से कहा कि वे शीघ्र ही इंदौर संभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक लेंगे। इस बैठक के पूर्व वे बैठक संबंधी सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ले। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की क्रियान्वयन जनप्रतिनिधियों को साथ में लेकर करें। उन्होंने नगर निगम आयुक्त से कहा कि वे स्वच्छता की ओर विशेष ध्यान देवें। यह सुनिश्चित करें कि स्वच्छता के क्षेत्र में इंदौर का जो गौरव बना है वह कायम रहें। स्वच्छता के कार्य मेंटेन रहे। उन्होंने इंदौर जिले के कानून व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी ली।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में इंदौर में आयोजित हुकुमचंद मिल के कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। 25 दिसंबर को इंदौर के कनकेश्वरी धाम में कार्यक्रम आयोजित होगा। इस कार्यक्रम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली जुड़ेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस सुशासन दिवस पर इंदौर में कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मजदूरों को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर जिला प्रशासन को दिशा निर्देश दिए हैं। मजदूरों को ही सीधे मिले राशि, यह सुनिश्चित करें। मजदूर संघों से बात करें। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बैठक में अधिकारियों से प्रदेश की अन्य बंद मिलों और उनके मजदूरों को होने वाले भुगतान की लंबित जानकारी तलब की है। 4 हजार 800 श्रमिकों से जुड़े परिवारों के लगभग 25 हजार लोगों इसका लाभ मिलेगा।
ये भी पढ़े- Mahakal को श्रद्धालु ने भेंट किया चमचमाता मुकुट, कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे












Click it and Unblock the Notifications