भोपाल में भीड़ ने लड़की को बुर्का उतारने के लिए मजबूर किया, वीडियो वायरल
भोपाल, 17 अक्टूबर: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक लड़की को कुछ लोगों ने बुर्का उतारने के लिए मजबूर किया, क्योंकि उन्हें शक था कि जिस लड़के की स्कूटी पर वह पीछे बैठी थी, वह हिंदू था। इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। घटना शनिवार को इस्लाम नगर इलाके की बताई जा रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर दो लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 151 के तहत कार्रवाई की है। दोनों को भविष्य में दोबारा इस तरह का काम नहीं करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।
Recommended Video

लड़की रोती रही, वीडियो बनाते रहे लोग
वीडियो में देखा जा सकता है कि जो व्यक्ति वीडियो बना रहा है, वो कह रहा है कि लड़की का काम उसके समुदाय को अपमानित कर रहा है। वीडियो में कुछ महिलाएं जबरन लड़की को अपना चेहरा दिखाने के लिए मजबूर करती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो में लड़की रोती हुई दिख रही है।
घटना का बनाया गया वीडियो
वीडियो के मुताबिक, लड़की पहले बुर्का हटाने से इनकार करती है, लेकिन उसके साथी के समझाने पर वो सबके सामने बुर्का उतारती है। इसके बाद वहां मौजूद लोग उसे हिजाब हटाकर चेहरा दिखाने के लिए कहते हैं। पूरी घटना का वीडियो बनाया गया है। पहले लड़की इसका विरोध करती है, लेकिन जब कुछ महिलाएं उससे जबरदस्ती करती हैं तो लड़की अपने साथी से सटकर अपना चेहरा छिपा लेती है। ईंटखेड़ी पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक आरएस वर्मा ने बताया कि दोपहर में एक युवक और लड़की इस्लाम नगर पहुंचे। कुछ लोगों ने उन्हें रोका और लड़की से बुर्का हटाने और अपना चेहरा दिखाने को कहा। लोगों का मानना था कि वह आदमी हिंदू और लड़की मुस्लिम थी। पुलिस के मुताबिक, वीडियो में देखे गए दो लोगों के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई और उन्हें इस तरह की हरकत नहीं करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस












Click it and Unblock the Notifications