साढ़े 4 साल बाद भी मंदसौर गोली कांड की रिपोर्ट पेश नहीं, MLA Jeetu Patwari बोले- शासन दोषियों को बचाने में लगा

मंदसौर गोली कांड को लेकर कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने विधानसभा में सरकार से सवाल पूछा कि जैन आयोग की रिपोर्ट कब तक विधानसभा पटल पर रखी जाएगी।

मंदसौर गोली कांड के लिए गठित जैन आयोग की रिपोर्ट साडे 4 साल बाद भी राज्य सरकार विधानसभा में पटल पर नहीं रख पाई है। अभी भी यह तय नहीं हुआ कि सरकार इस रिपोर्ट को कब पटल पर रखेगी कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से जानकारी मांगी है कि मंदसौर गोली कांड के लिए गठित जैन आयोग की रिपोर्ट विधानसभा के पटल पर कब रखी जाएगी।

जीतू पटवारी बोले- शासन गोली कांड के दोषियों को बचाने में लगा

पूर्व विधायक पारस सकलेचा की इंदौर उच्च न्यायालय की पिटीशन के जवाब में शासन ने कहा कि आयोग की रिपोर्ट छह माह में विधानसभा के पटल पर रखना सरकार के लिए बंधनकारी नहीं हैं। जीतू पटवारी ने फिर पूछा कि ये रिपोर्ट विधानसभा के पटल पर रखी जाएगी या नहीं। पटवारी ने कहा कि मंदसौर गोलीकांड पर जैन आयोग के गठन के समय मुख्यमंत्री ने कहा था कि जैन आयोग के अनुसार हम जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करेंगे। अब रिपोर्ट के अनुसार साडे 4 साल बाद भी जिम्मेदारों पर कार्यवाही क्यों नहीं हो रही है पटवारी ने आरोप लगाया कि क्या शासन इन मंदसौर गोलीकांड के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को बचाने के लिए जैन आयोग की रिपोर्ट विधानसभा के पटल पर नहीं रख रहा है क्या भविष्य में रिपोर्ट पटल पर रखी जाएगी। यदि पटल पर रिपोर्ट रखी जाएगी, तो कब तक रखी जाएगी? इसको लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि जानकारी एकत्रित की जा रही है।

विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान गुरुवार को मुख्यमंत्री के जवाब के पहले "कांग्रेसी विधायक" मंत्री मोहन यादव और विधायक रामेश्वर शर्मा से माफी मांगने को लेकर अड़े रहे। इस मामले में संसदीय कार्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने खेत प्रकट करते हुए कहा कि वे संसदीय कार्य मंत्री के तौर पर माफी मांगते हैं। इसके बाद कांग्रेस विधायक सीएम के जवाब सुनने को तैयार हुए। गुरुवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव पर 12.16 घंटे तक चर्चा कराई गई हैं। 43 विपक्षी सदस्यों के आरोप चुने गए। इसके बाद विधायक सज्जन सिंह वर्मा और विजयलक्ष्मी साधो समेत अन्य विधायकों ने मांग की कि पहले 3 दिन पहले दिए गए बयान पर मंत्री मोहन यादव माफी मांगे। शादी विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा दिए गए बयान पर भी माफी मांगने को लेकर कांग्रेस विधायक अड़े रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+