बम जैसे फटी बिजली की मीटरिंग इंस्ट्रूमेंट मशीन, रिपेयरिंग कर रहा इंजीनियर झुलसा
गोविंदपुरा बिजली सब स्टेशन में लगी ME मीटरिंग इंस्ट्रूमेंट में जोरदार ब्लास्ट हो गया। जिसमें रिपेयरिंग का काम कर रहे जेईई महेंद्र सिंह बुरी तरह झुलस गए। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि जूनियर इंजीनियर का चेहरा और सीना बुरी तरह
भोपाल,27 अगस्त। राजधानी के गोविंदपुरा बिजली सब स्टेशन में लगी ME मीटरिंग इंस्ट्रूमेंट में जोरदार ब्लास्ट हो गया। जिसमें रिपेयरिंग का काम कर रहे जेईई महेंद्र सिंह बुरी तरह झुलस गए। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि जूनियर इंजीनियर का चेहरा और सीना बुरी तरह से जल गया। घटना के समय मौजूद लोगों ने बताया कि मशीन किसी बम की तरह फटी और चारों तरफ आग उत्पन्न कर दी। इस ब्लास्ट को देखकर सभी लोग सहम गए। मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री ने एक्टिवेट कर जूनियर इंजीनियर के लिए की प्रार्थना।
Recommended Video

धमाके के कारण पूरा तेल नीचे काम कर रहे जूनियर इंजीनियर सिंह पर गिरा
हादसा तब हुआ जब जूनियर इंजीनियर और अन्य कर्मचारी यहां पर लगे ME में सुधार कार्य कर रहे थे। तभी अचानक से उसमें ब्लास्ट हो गया। मशीन के अंदर काफी मात्रा में तेल भरा हुआ था। धमाके के कारण पूरा तेल नीचे काम कर रहे जूनियर इंजीनियर सिंह पर गिर गया उन्हें गंभीर हालत में राजधानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां आईसीयू में उनका इलाज जारी है। इसके अलावा कुछ अन्य कर्मचारी भी मामूली रूप से घायल हुए हैं।

बाल-बाल बचे नीचे खड़े कर्मचारी
गोविंदपुरा में एमडी ऑफिस के पीछे डाटा सेंटर यहां स्थित सब स्टेशन पर मीटरिंग इंस्ट्रूमेंट लगा है। जिसे टैपिंग पॉइंट कहा जा सकता है। यहां पर बिजली की यूनिट की खपत का आकलन किया जाता है यह घरों में लगने वाले मीटर जैसे ही काम करता है जूनियर इंजीनियर सिंह की ड्यूटी शुक्रवार रात 12 बजे से शनिवार सुबह 8 बजे तक की थी। लेकिन कुछ तकनीकी खराबी आने के कारण जूनियर इंजीनियर समेत आठ कर्मचारी ME को ठीक कर रहे थे। काम पूरा करने के बाद जैसी मशीन को चालू किया तो उसमें जोरदार ब्लास्ट हो गया और जूनियर इंजीनियर सिंह नीचे ही खड़े थे इसलिए उनके शरीर पर तेल चला गया और वे बुरी तरह झुलस गए। वहीं अन्य कर्मचारी दूर खड़े थे इसलिए वे बच गए। कुछ को तेल की मामूली छींटे ही लगे हैं।

कर्मचारियों ने बताया बम की तरह फटी मशीन
बैंक कर्मचारियों ने बताया कि मशीन बम की तरह फटी। जिससे तेज धमाका हुआ। इससे हम स्वयं गए मौके पर खासी भीड़ भी लग गई जूनियर इंजीनियर सिंह को तुरंत हॉस्पिटल लेकर गए जहां उनकी हालत थोड़ी ठीक बताई जा रही है। फिलहाल अभी उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है।

मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री ने किया ट्वीट
गोविंदपुरा सब स्टेशन में ब्लास्ट के बाद विस्फोट का वीडियो वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर जूनियर इंजीनियर सिंह के लिए प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर सिंह उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की।












Click it and Unblock the Notifications