Satna News: MBBS डॉक्टर ने लिखा हिंदी में दवाई का पर्चा , बोले- यह मातृभाषा का सम्मान
MBBS IN HINDI: सीएम शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के साथ ही मध्यप्रदेश के सतना जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटर के चिकित्सक डॉ सर्वेश सिंह ने हिन्दी भाषा पर अमल करना शुरू कर दिया है। डॉ सिंह ने हॉस्पिटल आने वाले मरीजों के पर्चे पर दवाइयां अंग्रेजी की बजाय हिंदी में लिखकर दी। चिकित्सक का पर्चा सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिले में चर्चा का विषय बना रहा।

मातृभाषा का सम्मान : डॉक्टर सर्वेश सिंह
डॉ सर्वेश सिंह ने वनइंडिया हिंदी से चर्चा के दौरान बताया कि मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में प्रारंभ होने के कार्यक्रम को मैं भी लाइव देख रहा था। मुख्यमंत्री द्वारा चिकित्सकों से पर्चे में हिंदी भाषा में दवाइयों के नाम लिखने की बात कही गई, यह सुनते ही मेरा दिल खुश हो गया। लगा कि मातॄ भाषा को इससे बड़ा सम्मान और क्या हो सकता है। अस्पताल पहुंचा तो लौलाछ निवासी गर्भवती रश्मि सिंह पति संतराज सिंह इलाज कराने प्रसव पूर्व जांच कराने आई थी। तभी मैंने तय किया आज से ही पर्चे पर दवाइयों के नाम अब हिंदी में लिखूंगा। गर्भवती के पर्चे में सभी दवाइयों के नाम हिंदी भाषा में लिखकर दिया। इसके बाद जब घर पहुंचा तो वहां भी एक बीमार महिला सुरेखा शर्मा इलाज व परामर्श के इंतजार में बैठी हुई थी। महिला को तेज बुखर था, उसके पर्चे पर भी सभी दवाइयों के नाम हिंदी में लिखकर दिए।
हिंदी में पर्चा देखकर मरीज रह गए चकित
Recommended Video
इस बारे में मरीज मुकेश उपाध्याय के भाई रजनीश उपाध्याय ने जानकारी दी कि मेरी बहन को उल्टी दस्त की मरीज थी जिसको लेकर हम डॉक्टर के पास पहुंचे हुए थे। डॉक्टर सर्वेश सिंह ने उनको देखा और दवाई का पर्चा हिंदी में लिखा, जिसे देखकर मैं अचंभित रह गया। पहली बार किसी डॉक्टर ने हिंदी में पर्चा लिखा। यही नहीं, जब दवाई लेने गया तो दवा देने वाला भी पर्चा देखकर अचंभित रह गया। हिंदी में पर्चा देखकर मुझे बेहद खुशी हुई,
हिंदी का पर्चा लिखने में 30 मिनट लगे
मरीज आशुतोष उपाध्याय ने बताया डॉक्टरों के लिए हिंदी मुसीबत भी बन रही है, डॉक्टर दवाई का पर्चा 4-5 मिनट में लिखकर दे देते हैं, दवाई का पर्चा लिखने में करीब 25-30 मिनट डॉक्टर साहब को लगे और इतना ही समय दवा देने वाले को भी लगे. इसमें समय ज्यादा लगा, उसके बावजूद भी हमारे लिए यह खुशी की बात है।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications