Bhopal hema meena: लोकायुक्त पुलिस की जांच में कई बड़े नामों पर आ सकती है आंच, जनार्दन सिंह कई अफसरों का करीबी

हेमा मीणा और जनार्दन सिंह के पारिवारिक संबंध सामने आने के बाद लोकायुक्त पुलिस की जांच इस मामले में सुस्त होती नजर आ रही है।

Many names may come under fire in Lokayukta police investigation Janardan Singh is close to officers

Bhopal News: पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन से बर्खास्त हुई है हेमा मीणा के पारिवारिक मित्र प्रोजेक्ट इंजीनियर जनार्दन सिंह कई पुलिस अफसरों का करीबी माना जाता है। उसकी जरिए कुछ अफसरों ने अपने मकान और फार्महाउस भी बनवाए हैं। इस मामले में अभी लोकायुक्त पुलिस जांच से बच रही है।

सूत्रों की मानी जाए तो हेमा मीणा और जनार्दन सिंह के पारिवारिक मित्रता सामने आने के बाद लोकायुक्त पुलिस की जांच इस मामले में सुस्त होती नजर आ रही है। दरअसल जनार्दन सिंह के साथ कई पुलिस अफसरों के घनिष्ठ संबंध रहे हैं। इनमें से कुछ अफसरों के दोनों ने मकान और फॉर्म हाउस बनवाने में बतौर इंजीनियर मदद की है।

इस मदद के चलते उनके संबंध अफसरों से मधुर हो गए हैं। इस कारण से जनार्दन सिंह पर लोकायुक्त पुलिस अब सीधे हाथ डालने से बच रही है। जनार्दन सिंह को पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन में पदस्थ अन्य वरिष्ठ इंजीनियर अफसरों का भी खास माना जाता है। ऐसा माना जा रहा है कि इस मामले में जांच आगे बढ़ी तो पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन में पदस्थ अन्य वरिष्ठ इंजीनियर रैंक के अफसर भी सवालों के घेरे में आ सकते हैं।

23 मई को सामने आ सकती है मां के बैंक खातों की डिटेल

यह लगभग साफ हो चुका है कि हेमा मीणा के रायसेन रोड स्थित फार्म हाउस पर जनार्दन सिंह का आना जाना लगा रहता था। हेमा मीणा ने इतनी संपत्ति कैसे जुटाई इसका अब तक लोकायुक्त पुलिस को पुख्ता प्रमाण नहीं मिल सका है। हेमा मीणा और उसके परिजनों के बैंक खातों की जानकारी भी लोकायुक्त पुलिस के पास अब तक नहीं आई है। अब सोमवार तक सरकारी छुट्टी होने के चलते बैंक से डिटेल आने की संभावना मंगलवार से पहले आने की संभावना कमी है।

जब जब्त फाइलों में नहीं मिले घोटाले के सबूत

लोकायुक्त की टीम को पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन स्थित हेमा मीणा के दफ्तर से ऐसे दस्तावेज नहीं मिले, जिसमें आर्थिक घोटाला उजागर हो सके। लोकायुक्त पुलिस ने हेमा मीणा के फार्म हाउस पर जिस दिन छापा डाला था, उसी दिन उसके दफ्तर पर भी सर्चिंग की थी। सूत्रों की मानी जाए तो लोकायुक्त पुलिस ने जो दस्तावेज और फाइल पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन में हेमा मीणा के दफ्तर से अपने कब्जे में लिए थे। उनकी छानबीन पूरी हो चुकी है इन दस्तावेजों की जांच में घोटाले से जुड़े कोई भी कागजात लोकायुक्त को नहीं मिला है। अब लोकायुक्त पुलिस के सामने यह सवाल खड़ा हो गया है कि हेमा मीणा के पास इतना पैसा कहां से आया? इसका खुलासा हेमा मीणा की बैंक डिटेल सामने आने के बाद ही हो पाएगा। बता दे हेमा के भोपाल और रायसेन जिले के 5 बैंकों में खाते हैं।

हेमा हुई थी ये कार्रवाई

बता दे 11मई को लोकायुक्त की टीम ने हेमा मीणा के फार्म हाउस और प्रॉपर्टी पर छापे मार कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपए की संपत्ति का खुलासा किया था। प्रारंभिक जांच में 6 से 7 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी मिली थी। उसके खिलाफ लोकायुक्त में आय से अधिक संपत्ति की शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद इस छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया गया था।

1 करोड़ रुपए का बंगला

₹30 हजार महीने की सैलरी पाने वाली सब इंजीनियर हेमा मीणा की करोड़ों की प्रॉपर्टी सामने आने के बाद सभी के होश उड़ गए थे। हेमा मीणा ने पिता के नाम पर बिलखिरिया में 20,000 वर्ग फुट की भूमि ली और वहां पर 1 करोड़ रुपए की लागत से मकान बनवाया। इसके अलावा रायसेन और विदिशा में करोड़ों रुपए की जमीन खरीदी। कार्रवाई के दौरान हेमा के घर से एक बड़ी टीवी मिली भी ली थी, जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा उनके फार्म हाउस पर हार्वेस्टर से लेकर पानी टैंकर, जनरेटर और कई बेशकीमती सामान लोकायुक्त की टीम को मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+