'विदेशी मां से पैदा बेटा राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता' मनोज मुंतशिर के इस बयान पर सज्जन सिंह वर्मा ने किया पलटवार
राजधानी भोपाल में गीतकार मनोज मुंतशिर ने कहा कि विदेशी मां से पैदा बेटा राष्ट्रभक्त हो नहीं सकता। प्रॉब्लम डीएनए का है। ये बात उन्होंने सोमवार रात को रविंद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में कही।

भोपाल में गीतकार मनोज मुंतशिर के राहुल गांधी पर दिए बयान ने राजनीति के सियासी पारे को बढ़ा दिया है। मुंतशिर ने रविंद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि विदेशी मां से पैदा बेटा "राष्ट्रभक्त" हो नहीं सकता। प्रॉब्लम DNA का है। भोपाल में राहुल गांधी पर दिए इस बयान के बाद मुंतशिर कांग्रेस के निशाने पर आए। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने मनोज मुंतशिर को भाट उच्चारण करने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि "ऐसे लोग कांग्रेस के बलिदान को नहीं समझ सकते हैं" आखिर मुंतशिर ने ऐसा बयान क्यों दिया जानिए पूरा मामला विस्तार से...

राहुल गांधी को बताया निहायत गैर जिम्मेदार राजनेता
मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में "मैं भारत हूं" के विषय पर बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में ऐसा अकेला देश है,जहां देशभक्ति सिखानी नहीं पड़ती, हम इसे अपने डीएनए से लेकर पैदा होते हैं। अभी हमने चीन को भगाया। मुंतशिर ने कहा कि हमें दुख होता है जब एक निहायत गैर जिम्मेदार राजनेता कहता है कि हमारे देश के सैनिक चाइनीस सैनिकों से पिट गए। इतनी शर्मनाक भाषा का प्रयोग कैसे करता है कोई, लेकिन मैं उसे क्या दोष दूं। मैंने चाणक्य को पड़ा है। मैं आचार्य विष्णुगुप्त चाणक्य के स्टेटमेंट को कोट कर रहा हूं। विदेशी माता से पैदा हुआ बेटा कभी राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता।

भारत का अर्थ इंडिया बिल्कुल नहीं : मुंतशिर
भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में मनोज मुंतशिर ने कहा मैं भारत से आता हूं जिसके होठों पर गंगा हो हाथों में तिरंगा है। भारत का अर्थ इंडिया बिल्कुल नहीं। भारत दो धातुओं से मिलकर बनता है। भारत "भा" का मतलब संस्कृत में प्रकाश के लिए होता है और "रत" का मतलब जुटा हुआ या लगा हुआ। यानी जो प्रकाश की खोज में निरंतर जुटा हुआ है, वही भारत है। कार्यक्रम में मुंतशिर अपने लिखे गीत तेरी मिट्टी में मिल जावा सॉन्ग की धुन पर मंच पर आए थे।

मनोज मुंतशिर भाट का उच्चारण करने वाला : पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा
मनोज मुंतशिर के इस बयान पर कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने उनको भाट का उच्चारण करने वाला बताया है। सज्जन सिंह वर्मा ने कहा है कि राजाओं की जमाने में उनके कसीदे पढ़ने वाला एक भाट हुआ करता था जो राजा की झूठी तारीफ है और उनके कसीदे पढ़ा करता था। मनोज मुंतशिर जैसे लोग भी भाट का उच्चारण करने वाले हैं उन्हें गांधी परिवार की देशभक्ति कभी समझ में नहीं आएगी। मनोज मुंतशिर जैसे लोग खुलेआम सरकार की चाटुकारिता करने में लगे हैं

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत मुंतशिर पर साधा निशाना
मनोज मुंतशिर के इस बयान पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट किया भाड़े के नाम और चोरी के गाने लिखने वाले मनोज मुंतशिर जिस मां को विदेशी कहकर अपमान कर रहे हैं। वह लोकतंत्र में 6 बार चुनी सांसद है। संघी अवसरवादी दांपत्य मां का ओहदा और हिंदुस्तान की संस्कृति नहीं समझ सकते। तथाकथित कवि से सड़क छाप चवन्नी का ट्रोल बनने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा।












Click it and Unblock the Notifications