प्रेमी संग भाग गई थी पत्नी, बातचीत के बहाने बुलाया और पूरे परिवार के साथ पेड़ से बांधकर की पिटाई
धार। मध्य प्रदेश के धार में एक शख्स को उसके परिवार सहित शादीशुदा प्रेमिका को पेड़ से बांधकर पीटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला पति को छोड़ प्रेमी के साथ भाग गई थी, पति ने समझाने के लिए वापस बुलाया और पेड़ से बांध जमकर पीटा। इस दौरान वहां मौजूद लोग वीडियो बनाने में व्यस्त रहे। किसी ने भी उन्हें बचाने की कोशिश नहीं की। पुलिस के मुताबिक, मामले में पांच लोगों गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्रेमी संग भाग गई थी पत्नी
मामला राजधानी भोपाल से 230 किलोमीटर दूर धार के अर्जुन कालोनी का है। यहां रहने वाले मुकेश की पत्नी उसे छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई थी और उससे शादी कर ली। मुकेश ने पत्नी, उसके प्रेमी को बातचीत के लिए घर बुलाया। यहां पहुंचने के बाद मुकेश ने बात करने के बजाए अपनी पत्नी, उसके प्रेमी को परिवार के दो अन्य लोगों के साथ पेड़ से बांध दिया। इसके बाद सभी को लाठी-डंडे और पत्थर से मारकर बुरी तरह पीटा।

तमाशा देखती रही भीड़, लोग बनाते रहे वीडियो
सरेआम महिला सहित उसके प्रेमी और नाबालिग की पिटाई होती रही और वहां मौजूद लोग तमाशा देखते रहे। यही नहीं उन्हें बचाने के बजाए वीडियो बनाने में मशगूल रहे। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें बचाया।

तीन महिलाओं सहित पांच गिरफ्तार, चार फरार
पुलिस ने इस मामले में 9 लोगों को आरोपी बनाया है। पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनमे 3 महिलाएं भी शामिल हैं। चार आरोपी अभी भी फरार है। सीएसपी संजीव मुले का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपी भी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications