Bhopal News: जंगल में लकड़ी बीनने गई शादीशुदा महिला से दुष्कर्म की घटना, आरोपी गिरफ्तार

राजधानी भोपाल के खजूरी सड़क इलाके में जंगल में लकड़ी बीनने गई तीन बच्चों की मां के साथ उसके ही गांव के रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

खजूरी सड़क थाना पुलिस के मुताबिक 32 वर्षीय महिला 1 जुलाई को लकड़ी बनने के लिए जंगल गई थी। जहां उसके ही गांव का रहने वाला संतोष बंजारा मिल गया।

man had an incident with a woman who had gone to collect wood in the forest of Khajuri Road

इस दौरान आरोपी युवक ने उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसने कहा कि अगर थाने में शिकायत की तो वह उसे जान से खत्म कर देगा।

धमकी के बाद से महिला डरी हुई थी लेकिन बीते दिन उसने हिम्मत दिखाई और पूरी बात अपने पति को बता दी। इतना ही नहीं पति के साथ थाने पहुंचकर मुकदमा भी दर्ज कर दिया। इसके बाद पुलिस ने भी घेराबंदी कर आरोपी को उसके घर से धर दबोच लिया। फिलहाल पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेगी। इसके बाद उसे जेल भेज दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में भी जुटी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+