अरेरा कॉलोनी में राशन की दुकान पर जिला आपूर्ति नियंत्रक की बड़ी कार्रवाई, लाइसेंस किया सस्पेंड

राजधानी भोपाल में जिला आपूर्ति नियंत्रक मीना मालाकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राशन दुकान के लाइसेंस को सस्पेंड कर दिया। दरअसल, गरीबों को एक रुपए किलो में दिया जाने वाला नमक ₹5 में दिया जा रहा था। शिकायत मिलने के बाद जिला आपूर्ति नियंत्रक मीणा मालाकार मौके पर पहुंचे और दुकान का निरीक्षण किया।

जिला आपूर्ति नियंत्रक मालाकार ने जानकारी देते हुए बताया कि अन्य उत्सव के दौरान 10 अगस्त को शासकीय उचित मूल्य दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया था जिसमें तात्या टोपे प्रा. सह. से भंडार द्वारा संचालित सरकारी उचित मूल्य दुकान साइन बाबा मंदिर के सामने पीछे अरेरा कॉलोनी की जांच की गई। जिसमें विक्रेता मुकीम चंद द्वारा दुकान संचालक में नियमों का उल्लंघन करना पाया गया। दुकानदार नमक की एक पैकेट के ₹1 की जगह ₹5 वसूल रहा था वहीं विक्रेता द्वारा हितग्राहियों से दुर्व्यवहार भी किया जा रहा था इसकी शिकायत मिली थी। इस कारण दुकान को सस्पेंड कर दिया गया।

Major action of District Supply Controller on ration shop in Arera Colony, license suspended

बता दे पीडीएस उपभोक्ताओं को वर्तमान में अंत्योदय योजना के तहत 35 किलोग्राम अनाज प्रति परिवार दिया जाता है, जिसमें 21 किलो चावल 14 किलो गेहूं, प्राथमिकता परिवारों को 5 किलोग्राम प्रति सदस्य, निशुल्क खाद्यान्न 3 किलो चावल 2 किलो गेहूं एवं अंत्योदय परिवारों को 1 किलो शक्कर प्रति परिवार ₹20 प्रति किलो और समस्त पात्र परिवारों को प्रति परिवार 1 किलो नमक 1 रुपए प्रति किलो की दर से वितरित किया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+