टीचर से रेप के आरोप में महर्षि विद्यालय के चेयरमैन गिरफ्तार

पिछले दिनों एक पूर्व शिक्षिका ने संस्था में कार्यरत रहने के दौरान वर्मा द्वारा यौन शोषण किए जाने का आरोप लगाया था। उन्होंने वर्मा द्वारा जान की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया था। यह शिकायत उन्होंने महिला थाने में इसी साल मार्च महीने में की थी। वर्मा ने शुक्रवार को महिला थाने मंे पहुंचकर अपने बयान भी दर्ज कराए थे।
पीड़ित महिला का आरोप था कि वर्मा उसे कई बार अपने साथ यात्राओं पर ले गए और उसका यौन शोषण किया, जबकि वर्मा इन आरोपों को नकारते रहे हैं। पुलिस ने बयान दर्ज करने के बाद उसकी जांच की और रविवार शाम भोजपुर रोड स्थित वर्मा के आवास पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर िंलया।
जहांगीराबाद क्षेत्र के नगर पुलिस अधीक्षक सलीम खां पुलिस बल के साथ जब वर्मा को गिरफ्तार करने उनके आवास पर पहुंचे तब वर्मा के सुरक्षा गाडरें के साथ उनका विवाद भी हुआ और अंतत: वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications