Bhopal News: महाराणा प्रताप लोक का होगा निर्माण, CM शिवराज ने कहा- महाराणा कल्याण बोर्ड का किया जाएगा गठन
भोपाल में रानी पद्मावती की प्रतिमा स्थापना के बाद सीएम शिवराज ने कहा कि ऐसी वीरांगना महारानी का नाम इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। उन्होंने मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में महाराणा प्रताप को लेकर बड़ी घोषणाए

MP Big News: राजधानी भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एमपी के पाठ्य पुस्तकों में महाराणा प्रताप के शौर्य और वीरता की कहानियां पढ़ाई जाएंगी। भोपाल में महाराणा प्रताप और उनके 7 सहयोगियों का एक भव्य स्मारक "महाराणा प्रताप लोक" का निर्माण होगा। जिसमें उनके जीवन और कार्यों को चित्रित किया जाएगा। इस दौरान सीएम ने एक और बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा।
Recommended Video
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और महाराणा प्रताप के वंशज महाराज कुमार डॉ लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ सोमवार को महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल की जयंती पर शूरवीर ओके प्राकटय दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके पहले महारानी पद्मावती की प्रतिमा का अनावरण किया गया प्रतिमा के अनावरण के बाद महारानी पद्मावती को याद करते हुए सीएम ने कहा कि भारत की पावन धरती में समय-समय पर ऐसी वीरांगनाओं ने जन्म लिया है, जिनकी देशभक्ति और पराक्रम आज भी हमारे लिए प्रेरणा-स्त्रोत हैं।
इसके बाद मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में हुए कार्यक्रम में इन सभी ने महाराणा प्रताप को याद किया इस मौके पर बताया गया कि राज्य सरकार द्वारा महाराणा प्रताप और महाराजा छत्रसाल की जयंती पर 22 मई को सामान्य अवकाश घोषित किया गया कार्यक्रम में महाराणा प्रताप की वीरता का जिक्र करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि भारत की शौर्य की प्रतीक, वीर राजमाता जिन्होंने स्वाभिमान और स्वधर्म की रक्षा के लिए अग्नि की लपटों में स्वयं को समर्पित कर दिया और एक ऐसा इतिहास रच दिया जिसकी दुनिया मे कोई मिसाल नहीं मिलती। उनके चरणों में कोटि-कोटि नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि हल्दी घाटी की पवित्र माटी आज भी परम प्रतापी महाराणा प्रताप जी की गौरव गाथा बताती है। मैं इस माटी को माथे से लगाकर यह वचन देता हूं कि इसका मान, सम्मान और शान कभी कम नहीं होने दूंगा।
सीएम शिवराज ने कहा कि हमारी आने वाली पीढ़ियां महारानी पद्मावती के शौर्य और बलिदान की गौरव गाथा से परिचित हों, इसलिए भोपाल की मनुआभान टेकरी पर उनकी विशाल और भव्य प्रतिमा लगाई गई है। यह प्रेरणा स्थल भी होगा।












Click it and Unblock the Notifications