Bhopal News: महादेव सट्टा एप को लेकर बड़ा खुलासा, शुभम सोनी और प्रदीप तलरेजा के बीच करोड़ों रुपए का लेनदेन

छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा एप को लेकर जारी कार्रवाई के बीच, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भोपाल की टीम ने गिरीश तलरेजा को गिरफ्तार कर लिया है। यहांं तलरेजा के ठिकानों पर कुछ माह पहले भी छापा मारा गया था।

बीती रात, ईडी की एक टीम ने भोपाल स्थित उसके निवास से गिरफ्तार किया। गिरीश तलरेजा महावेद सट्टा एप के मुख्य प्रमोटर्स में शामिल हैं। साथ ही, भोपाल के रतनलाल जैन की भी तलाश की जा रही है, जो अभी फरार हैं। तलरेजा को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) इंदौर की टीम ने समन जारी किया है।

Mahadev Satta app revealed, transaction worth crores of rupees between Raipur Shubham Soni Pradeep Talreja

ईडी ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महादेव सट्टा एप को लेकर कार्रवाई शुरू की और शुभम सोनी को गिरफ्तार किया, तो यह खुलासा हुआ कि रायपुर निवासी शुभम सोनी और भोपाल निवासी प्रदीप तलरेजा और रतनलाल जैन के बीच करोड़ों रुपए का लेनदेन हुआ है। जांच में सामने आया कि प्रदीप तलरेजा भी महादेव सट्टा एप का प्रमोटर है। इसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया और ईडी ने जांच शुरू की। भोपाल स्थित ईडी कार्यालय की टीम तलरेजा को रायपुर ईडी को सौंपेगी, जिसके लिए जल्दी ही ईडी रायपुर की टीम भोपाल आने वाली है।

दो राज्यों में छापे मारे गए हैं। जानकारी के अनुसार, ईडी ने बीती रात और आज सुबह भोपाल के साथ रायपुर, कोरबा, बिलासपुर, पत्थलगांव, सूरजपुर, प्रतापपुर में एक साथ छापा मारा है। एमपी में इस मामले से जुड़े अन्य संदिग्धों की भी जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+