होली के बाद MP बीजेपी में बदलेंगे आधा दर्जन जिलाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी के दायित्वों में होगा बदलाव
एमपी में चुनावी साल को देखते हुए बीजेपी संगठन में बदलाव कर सकती है। पार्टी सूत्रों की माने तो होली के बाद प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा आधा दर्जन जिलाध्यक्षों को बदल सकते हैं।

मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पीडी शर्मा संगठनात्मक बदलाव कर करेंगे। अब तक 15 जिला अध्यक्षों को बदलने के बाद अब होली के बाद आधा दर्जन जिलाध्यक्ष को बदलने की तैयारी है। इसके अलावा कई प्रदेश पदाधिकारियों के दायित्व में भी बदलाव किया जा सकता है।
बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ तालमेल बैठा पाने में नाकाम और संगठनात्मक गतिविधियों में वीक परफॉर्मेंस, निकाय चुनाव में पार्टी की गाइडलाइन का उल्लंघन करने समेत अन्य मामलों में जिम्मेदार माने जा रहे हैं जिला अध्यक्षों पर एक्शन लेने की तैयारी की जा रही है। माना जा रहा है कि प्रदेश संगठन ऐसे जिलाध्यक्षों के ऊपर कार्यवाही कर सकता है। पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा जल्द ही मालवा, निमाड़, महाकौशल के क्षेत्र के आधा दर्जन जिला अध्यक्षों को होली के त्यौहार के बाद हटाने का निर्णय ले सकते हैं। चुनावी साल में शुरू हो रहे बूथ विस्तारक अभियान 2.0 के पहले संगठन को सशक्त बनाने के लिए ये फैसला लिया जाएगा। क्योंकि 14 मार्च से ये अभियान शुरू होने वाला है, इसलिए ये बदलाव अगले 1 सप्ताह में होना तय माना जा रहा है।
इसके अलावा कुछ प्रदेश के पदाधिकारियों को दूसरे दायित्व मिलने के बाद वे संगठन के काम में अधिक समय नहीं दे पा रहे हैं ऐसे पदाधिकारियों को ध्यान में रखते हुए 3 से 4 प्रदेश के पदाधिकारियों के दायित्वों में भी फेरबदल के कयास लगाए जा रहे हैं। होली के बाद इन पदाधिकारियों के दायित्वों में भी फेरबदल देखने को मिलेगा।
अब तक यहां हो चुका है बदलाव
अक्टूबर 2022 में भिण्ड, गुना ग्वालियर, अशोकनगर, कटनी और नवंबर 2022 में झाबुआ, अलीराजपुर, सिंगरौली, शाहजहांपुर के जिलाध्यक्ष बदले गए थे। राजगढ़ और अनूपपुर में तो पूर्व जिला अध्यक्षों को फिर से जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा संभागीय प्रभारियों में भोपाल, जबलपुर, शहडोल, उज्जैन, चंबल संभाग के प्रभारी बदले जा चुके हैं।
बहनों के लिए दिवाली लेकर आई है होली: VD शर्मा
मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने प्रदेश के नागरिकों से इको फ्रेंडली होली मनाने की अपील करते हुए कहा कि सभी लोग पर्यावरण संरक्षण के लिए गोबर से बने हुए कंडे और गौ काष्ठ से ही होली जलाएं। उमंग और उत्साह के पर्व होली पर सभी प्रदेशवासियों और बीजेपी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि होली का पर्व हमारे लिए प्रदेश की बहनों के लिए लाडली बहना योजना की सौगात लेकर आया है, इसलिए प्रदेश में होली दिवाली के रूप में मन रही है।












Click it and Unblock the Notifications