शर्मनाक: दुर्गापूजा देखकर घर लौट रही युवती से गैंगरेप, 6 हैवानों के घर पर चला बुलडोजर
रीवा, 6 अक्टूबर। जिले में एकतरफ जहां दशहरे के पावन मौके पर मां दुर्गा और नारी शक्ति की धूमधाम से पूजा हो रही थी। तो वहीं दूसरी ओर हवस के भूखे-भेड़िये युवतियों की इज्जत को तार-तार करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही 1 मामला मध्यप्रदेश के रीवा जिले से सामने आया है जहां दुर्गा पंडाल से आरती देख कर अपने घर लौट रही एक युवती के साथ दो नाबालिग समेत 6 दोस्तों ने मिलकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। गैंगरेप की ये घटना रीवा जिले के हनुमना थाना क्षेत्र की है।

दो नाबालिग समेत 6 आरोपी ने किया दुष्कर्म
पांच दिन पहले युवती दुर्गा पूजा करके घर लौट रही थी, तभी रास्ते में 2 नाबालिग समेत 6 आरोपियों ने रोक लिया। आरोपियों ने एक-एक करके उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने वीडियो भी रिकॉर्ड किया। 2 दिन बाद आरोपियों ने युवती के भाई को वीडियो व्हाट्सएप में सेंड कर दिया। इसके बाद थाने में मामला दर्ज कराया गया है। सभी आरोपियों के घर में आज मामा का बुलडोजर चला है। घटना 1 अक्टूबर की है। 6 अक्टूबर को सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

एसडीओपी नवीन दुबे के अनुसार
मऊगंज एसडीओपी नवीन दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 वर्षीय युवती अपने मायके आई हुई थी। नवदुर्गा में एक अक्टूबर की रात युवती दुर्गापूजा करने गई हुई थी। करीब 11 बजे वह अकेले घर वापस जा रही थी। रास्ते में दूसरी ओर से पास के गांव के 2 नाबालिग और 4 युवक आ रहे थे। उन्होंने युवती को रोक कर छेड़छाड़ शुरू कर दिया। इसके बाद जंगल में ले जाकर एक-एक करके गैंगरेप किया। इस दौरान आरोपियों ने मोबाइल से वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। वारदात के बारे में किसी को बताने और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपियों ने युवती को छोड़ दिया। डरी-सहमी युवती घर वापस चली गई।

युवती के भाई को भेजा वीडियो
2 दिन तक युवती ने डर के मारे किसी को कुछ नहीं बताया। 2 दिन बाद यानि 4 अक्टूबर को आरोपियों ने युवती के भाई को छेड़छाड़ का वीडियो व्हाट्सएप में सेंड कर दिया। वीडियो देख भाई के होश उड़ गए। उसने बहन से पूछा, तो वह डर के मारे कुछ नहीं बता पाई। भाई पूरी बात समझ गया। वह बहन को स्थानीय थाना लेकर पहुंचा। पुलिस ने केस दर्ज कर एफएसएल की टीम से वारदात स्थल का भी निरीक्षण कराया।

पुलिस को बताई आपबीती
डरी सहमी लड़की घर जाकर सो गई। बुधवार को पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने वीडियो देखा। इसमें संदिग्ध गतिविधियां दिखीं। पुलिस समझ गई कि लड़की के साथ गलत हुआ है। युवती को थाने बुलाया गया। वहां महिला सब इंस्पेक्टर ने पीड़ित से पूछताछ की। यहां डरी-सहमी पीड़ित कुछ नहीं बोली। समझाइश के बाद युवती ने आपबीती बता दी।

6 आरोपियों के घर चला बुलडोजर
दशहरा के कार्यक्रम में व्यस्त पुलिस ने 6 अक्टूबर को मामले को संज्ञान में लिया। उच्च पुलिस घटनास्थल पर पहुंकचर वारदात स्थल का मुआयना किया। 5 अक्टूबर को सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के बाद प्रशासन ने राजस्व विभाग को बुलाया। आरोपियों के घर की नपती करवाई। प्रशासन ने आरोपियों का घर पर बुलडोजर चला दिया।












Click it and Unblock the Notifications