Noori Khan ने कांग्रेस से '2 घंटे' के लिए दिया इस्तीफा, मुस्लिम होने के कारण दरकिनार किए जाने का लगाया था आरोप
भोपाल, 06 दिसंबर: मध्यप्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता नूरी खान ने कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से रविवार शाम को इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, ट्वीट कर सार्वजनिक रूप से जानकारी देने के 2 घंटे बाद ही मामले में नया मोड़ आ गया। उन्होंने इस्तीफा वापस भी ले लिया। नूरी खान ने पार्टी में अपने साथ भेदभाव का आरोप लगाया था और कहा था कि मुसलमान होने की वजह से उनके साथ पार्टी में यह व्यवहार हो रहा है।
Recommended Video

नूरी खान ने ट्वीट में क्या लिखा था?
नूरी खान ने रविवार की शाम एक ट्वीट में लिखा, 'कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा। कांग्रेस पार्टी में रहकर अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं एवं अपने लोगों को राजनैतिक एवं सामाजिक न्याय दिलाने में असहज महसूस कर रही हूं भेदभाव की शिकार हो रही हूं अतः अपने सारे पदों से आज इस्तीफा दे रही हूं।'
'मुझे लगता है कि पार्टी में धर्मनिरपेक्षता अब रही नहीं है'
एक न्यूज चैनल से बात करते हुए नूरी खान ने बताया, 'मैं संगठन में काम करने के मकसद से लगातार पार्टी से जुड़ी रही, लेकिन पार्टी के लिए लगातार काम करने के बावजूद मुस्लिम होने की वजह से मुझे दरकिनार किया जा रहा है इसलिए मैंने यह कदम उठाया है। कांग्रेस से मेरा जुड़ाव 22 साल पुराना है, लेकिन मुझे कहा जाता है कि अगर टिकट चाहिए तो मुस्लिम बहुल सीट देखो और इसके बाद मुझे लगता है कि पार्टी में धर्मनिरपेक्षता अब रही नहीं है। मेरा प्रियंका जी और राहुल जी से सवाल यही है कि क्या भाजपा और कांग्रेस में कोई अंतर नहीं रहेगा?'
Noori khan ने वापस लिया इस्तीफा
नूरी खान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने उनसे बात की है और भरोसा दिलाया है कि उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा। इसके बाद नूरी खान ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया। उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'प्रदेश अध्यक्ष श्री @OfficeOfKNath (कमलनाथ ) जी से चर्चा कर मैंने अपनी सारी बात पार्टी के समक्ष रखी है 22 साल में पहली बार मैंने इस्तीफे की पेशकश की। कहीं ना कही मेरे अंदर एक पीड़ा थी, लेकिन कमलनाथ जी के नेतृत्व में विश्वास रख अपना इस्तीफा वापस ले रही हूँ।'












Click it and Unblock the Notifications