एक रात में रंक से राजा बन गया MP का मजदूर, जानिए कैसे?
भोपाल। रातो-रात रंक से राजा बनने की कहानी अबतक आपने सिर्फ सुनी होगी लेकिन मध्य प्रदेश के पन्ना में ऐसा सच में हुआ है। यहां हीरे की खदान में काम करने वाले 22 साल के मजदूर देवीदयाल को 3.39 कैरेट का हीरा मिला है। यह हीरा देवीदयाल की जिंदगी चमकाने के लिए काफी है। अब जल्द ही इस हीरे की नीलामी होगी। हीरे की कीमत लाखों में बतायी जा रही है।

देवीदयाल ने हीरे को हीरा कार्यालय में जमा करवा दिया है। अधिकारी के मुताबिक, दीवीदयाल को ये हीरा जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर देहलान चौकी की हीरा खदान से बुधवार दोपहर को मिला। अधिकारी ने बताया कि मजदूर को मिला हीरा रत्न वाली क्वालिटी का है। जिसकी कीमत लाखों में लग सकती है। उन्होंने बताया कि हीरा कार्यालय अब हीरे की बोली लगाई जाने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत व्यापारी बोली लगाएंगे और निलामी से प्राप्त रकम में से रॉयल्टी की राशि काटकर बाकी की राशि देवीदयाल को दे दी जाएगी।
जमीन और गाड़ी खरीदेंगे देवीदयाल
देवीदयाल अब नीलामी का इंतजार कर रहे हैं। देवीदयाल का कहना है कि वह जमीन और गाड़ी खरीदेंगे। आपको बता दें कि दीनदयाल ने बताया कि कुछ महीने पहले ही उसने ये हीरा खदान पट्टे पर ली थी। वो खुद ही इसमें खुदाई करके निकले कंकड़-पत्थर को साफ करता है। इसी दौरान उसे एक चमकता हुआ पत्थर मिला। उसने तत्काल इसकी जानकारी हीरा कार्यालय को दी।












Click it and Unblock the Notifications