MP News: भाजपा MLA को फोन पर मिली धमकी, आरोपी बोला- मेरे गांव आना 'तुम्हारे टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा'
विधायक प्रतिनिधि एवं मंडल महामंत्री राम सङैया ने मामले की लिखित शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 294, 506 के तहत अपराध दर्ज किया है।

मध्य प्रदेश के कोलारस विधानसभा सीट से भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी को जान से मारने की धमकी मिली है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने विधायक के मोबाइल फोन पर कॉल करके उन्हें जान से खत्म करने की धमकी दी है।
शिवपुरी जिले के कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने जानकारी दी कि 12 अप्रैल की रात करीब 8.30 बजे आदर्श गौशाला धर्मपुरा के पास थे। इसी समय उन्हें एक रॉन्ग नंबर से मोबाइल फोन कॉल आया। कॉल करने वाले ने धमकी दी है कि मेरे गांव में आना, टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा।
विधायक ने आगे जानकारी दी कि मोबाइल फोन लगाने वाले ने सीधे तौर धमकी दी और फिर उसके बाद फोन डिस्कनेक्ट कर दिया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।
बीजेपी विधायक वीरेंद्र रघुवंशी पहले कांग्रेस में थे। 2007 में वह कोलारस विधानसभा उपचुनाव में बतौर कांग्रेस प्रत्याशी निर्वाचित हुए थे।
बताते चलें कि वीरेंद्र रघुवंशी सिंधिया सपोर्टर नेता थे। लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया से मनमुटाव के बाद उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली थी। भाजपा ने 2018 में उन्हें कोलारस विधानसभा से टिकट दिया था और वह चुनाव जीतकर विधायक बने थे।
कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने जानकारी दी कि उन्होंने इस घटना की शिकायत पुलिस से की है। विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने जानकारी दी कि फोन पर अज्ञात शख्स ने उन्हें अपशब्द भी कहे। मैंने पूछा कौन बोल रहा है तो उसने कहा कि मेरे गांव में आना, तुम्हें काट कर टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा। मैंने पूछा कहां से बोल रहे हो तो शख्स ने फिर धमकी दी कि जान से मार दूंगा। इसके बाद डिस्कनेक्ट कर दिया। मैंने थाना प्रभारी को फोन कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है।
धमकी मिलने के बाद भाजपा विधायक ने कहा कि राजनीति में जब हम काम करते हैं तो लोगों को लूटने वाले लोगों को दिक्कत होती है। उन्होंने कहा कि राजनीति में कुछ शुभचिंतक रहते हैं। फिलहाल उन्होंने जानकारी दी कि इस घटना में पुलिस को नंबर सहित अन्य जानकारी दी है। पुलिस पूरे घटना की जांच में जुट गई है।
घटना की जानकारी देते हुए कोलारस थाना टीआई मनीष शर्मा ने जानकारी कि विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि जिस नंबर से धमकी मिली, वह किसी लेडीस के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications