सरकारी नौकरी के लिए अफसर से संबंध बना रही थी कॉलेज छात्रा, FB फ्रेंड ने चुपके से बनाया Video
Recommended Video

भोपाल। मध्य प्रदेश के सबसे चर्चित कांड में से एक हनी ट्रैप केस 2019 में नित नए खुलासे हो रहे हैं। जिस वीडियो के कारण नेताओं, अफसरों और जिस्म का सौदा कर ब्लैकमेल करनी वाली 5 महिलाओं का यह पूरा खेल उजागर हुआ उसके पीछे की कहानी में सरकारी नौकरी की चाह और धोखा है।

वीडियो कब बना लिया पता ही नहीं चला
नौकरी का ख्वाब हनी ट्रैप गिरोह में शामिल कॉलेज छात्रा मोनिका यादव ने देखा और इंदौर नगर निगम के अफसर के साथ संबंध बनाने को तैयार हो गई। उसी दौरान गिरोह की साथी महिला आरती दयाल ने दोनों का धोखे से अश्लील वीडियो बना लिया। उसी वीडियो के दम पर अफसर को ब्लैकमेल किया जा रहा था। पकड़े जाने के बाद मोनिका यादव ने पुलिस पूछताछ में बताया कि इंदौर नगर निगम के इंजीनियर हरभजन के साथ संबंध बनाने के दौरान साथी आरती ने उसे दोनों का वीडियो बना लेने की भनक तक नहीं लगने दी।
ये भी पढ़े : हनी ट्रैप : क्या मध्य प्रदेश सरकार गिराने के लिए हुस्न की परियों ने बनाया था यह प्लान, 2 मंत्री फंसे
फेसबुक के जरिए आरती से हुई दोस्ती
मोनिका यादव मध्य प्रदेश के राजगढ़ की रहने वाली है। साधारण परिवार से ताल्लुक रखती है। पिता किसान हैं। बेटी को बीएससी की पढ़ाई के लिए परिवार ने भोपाल भेजा। यहां मोनिका हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। इस बीच उसकी फेसबुक पर मध्य प्रदेश के छतरपुर की आरती दयाल से दोस्ती हुई। आरती की लग्जरी लाइफ स्टाइल देख मोनिका उससे काफी प्रभावित हुई। आरती दयाल वर्तमान में भोपाल रहती है।

मोनिका को नौकरी का ख्वाब दिखाया
पुलिस पूछताछ में मोनिका ने जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल होने की पूरी कहानी सिलसिलेवार बयां की। उसने बताया कि दोस्ती होने के बाद आरती ने उसके सामने सरकारी नौकरी दिलवाने का प्रस्ताव रखा। सरकारी नौकरी की बात से मोनिका उसके झांसे में आ गई। आरती ने मोनिका की भोपाल के होटल में इंदौर नगर निगम इंजीनियर हरभजन सिंह से मुलाकात करवाई।

मुलाकातों के बाद बने संबंध
पुलिस के अनुसार मोनिका यादव ने बताया कि उसकी इंजीनियर से दो-तीन बार मुलाकात करवाई गई। उसे भरोसा दिलाया गया कि जल्द ही उसकी सरकारी नौकरी लगवा दी जाएगी। आरती, मोनिका और हरभजन होटलों में रुकते थे। हरभजन के आने से पहले तक आरती मोनिका के साथ कमरे में रहती और वो आते ही बाहर चली जाती थी। फिर हरभजन व मोनिका के बीच संबंध बनते थे। इसी दौरान आरती ने धोखे से दोनों का अंतरंग वीडियो बना लिया, जिसका मोनिका को पता ही नहीं चला।

घर पर बोली-नौकरी लगने वाली है मिठाई तैयार रखो
इंजीनियर हरभजन व मोनिका का अश्लील वीडियो बनाने के बाद आरती दयाल ने हरभजन को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था। उससे वीडियो के बदले 50 लाख रुपए की डिमांड रखी। 19 सितम्बर को पैसा देना तय हुआ। इस बीच हरभजन ने इंदौर के पलासिया पुलिस थाने में शिकायत कर दी। उधर, आरती भोपाल से मोनिका को यह कहकर अपने साथ इंदौर लाई कि आज उसकी नौकरी पक्की हो जाएगी। इस पर मोनिका ने अपने घर वालों को फोन करके सरकारी नौकरी पक्की होने और पांच दिन बाद घर लौटकर मिठाई बांटने तक की बात कह दी थी।

क्या है मध्य प्रदेश हनी ट्रैप केस
मध्य प्रदेश में असफर, नेताओं और रसूखदारों को हुस्न के जाल में फंसाकर उनके अश्लील वीडियो बनाने वाले पूरे कांड का नाम ही मध्य प्रदेश हनी ट्रैप केस 2019 है, जिसका खुलासा 18 सितम्बर 2019 को गिरोह में शामिल भोपाल से बरखा सोनी भटनागर, जयपुर निवासी श्वेता स्वप्निल जैन, सागर निवासी श्वेता विजय जैन और 19 सितम्बर 2019 को इंदौर से राजगढ़ निवासी बीएससी स्टूडेंट मोनिका यादव और छतरपुर निवासी आरती दयाल की गिरफ्तारी से हुआ है। पांचों महिलाएं अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के धंधे में लिप्त थीं।
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications