MP Latest: एमपी में सरकारी डॉक्टर की कमी होगी दूर, 41 ऑर्थोपेडिक डॉक्टरों से पोस्टिंग के लिए मांगे ऑप्शन

सरकारी डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे प्रदेश को जल्द ही नए डॉक्टर मिलने वाले हैं। दरअसल प्रदेश को 41 नए ऑर्थोपेडिक डॉक्टर मिलने वाले हैं।

MP को मिले 41ऑर्थोपेडिक डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मांगे ऑप्शन

सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर की कमी के बीच एक अच्छी खबर आई है। मध्य प्रदेश को 41 ऑर्थोपेडिक डॉक्टर्स मिल गए हैं। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित 41अस्थि रोग विशेषज्ञों की अब जरूरत के हिसाब से अलग-अलग जिलों में पोस्टिंग की जानी है। इसके लिए स्वास्थ विभाग ने अब इन्ही 41 ऑर्थोपेडिक डॉक्टरों से उनकी इच्छा अनुसार पोस्टिंग वाले जिलों के ऑप्शन मांगे हैं। स्वास्थ्य सेवाएं अपर संचालक में जारी आदेश में फॉर्मेट जारी किया है। इस फॉर्मेट के आधार पर चिकित्सा विशेषज्ञों को 12 फरवरी तक 10 जिलों के ऑपरेशन ऑनलाइन देना अनिवार्य किया गया है। ऐसे में अगर कोई चिकित्सक इससे कम ऑप्शन देता है तो उसकी पोस्टिंग रिक्तता के आधार पर किसी भी जिले में करने की बात कही गई है।

स्वास्थ विभाग ने जो ऑनलाइन फॉर्म जारी किया है। उसमें 12 बिंदु रखे गए हैं। इच्छा अनुसार 10 जिलों के नाम के अलावा कई जानकारी चिकित्सा विशेषज्ञों से मांगी गई है। इन्हीं में से एक बिंदु में यह भी पूछा गया कि अगर इन 41 में से चिकित्सकों में से कोई पति पत्नी है, तो क्या वह कि जिले में पोस्टिंग चाहते हैं या नहीं? ऐसा इसलिए क्योंकि अक्सर पोस्टिंग के बाद कई आवेदन इस संदर्भ में आते हैं।

प्राथमिकता के आधार पर पोस्टिंग

मन मुताबिक पोस्टिंग के लिए एक तरफ 41 अस्थि रोग विशेषज्ञ से जिलों के ऑप्शन ऑनलाइन मांगे गए हैं। वहीं दूसरी तरफ स्वास्थ्य महकमे ने यह भी साफ कर दिया है कि यह जरूरी नहीं है कि ऑप्शन के आधार पर ही पोस्टिंग होगी जितना संभव होता है उतना अपेक्षा अनुसार पोस्टिंग की जाएगी, लेकिन किस जिले में कितनी रिक्तता है, उस प्राथमिकता के आधार पर पदस्थापना की जाएगी।

एमपी में डॉक्टरों की भारी कमी

रूरल हेल्थ स्टैटिक्स की 2021-22 की रिपोर्ट के मुताबिक मध्यप्रदेश की रैंकिंग देश में सबसे खराब स्थान पर है। यहां पर स्पेशलिस्ट डॉक्टर के करीब 90% पद खाली है, ऐसे में इन 41 चिकित्सा विशेषज्ञों के कार्यभार शुरू करने पर स्थिति में सुधार आएगा और मरीजों को लाभ मिल सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+